मंडी, 15 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती में प्रदेश के लाखों युवक और युवतियां अपना दमखम दिखा रहे हैं। मंडी सेंट्रल जॉन की बात की जाए जो यहां पर लाहौल स्पीति में युवक और युवतियों के फिजिकल फिटनेस टेस्ट हो चुके हैं, वहीं इन दिनों कुल्लू जिला की भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं मंडी जिला में 22 नवंबर से शुरू होने वाली भर्ती प्रकिया में इस बार पहले लड़कियां अपनी शारिरिक दक्षता का परिचय देंगी।
यह भर्ती तृतीय रिजर्व वाहिनी पंडोह में 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। 22 से 27 नंवबर तक लड़कियां फिजिकल टैस्ट में भाग लेंगी। इस बार एडमिट कार्ड ऑफलाइन न जारी कर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड एसएमएस के माध्यम से उन्हें प्राप्त नहीं होंगे, वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने सोमवार को भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार अभ्यर्थियों को दो स्लॉट में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली एंट्री सुबह 7 बजे से वह दूसरी एंट्री 10 बजे से दी जाएगी। पहले 6 दिन लड़कियों के फिजिकल टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लड़कियों के 45 पदों के लिए 9000 आवेदनों के तहत हर दिन 900 से 1100 तक लड़कियों के फिजिकल फिटनेस टेस्ट होंगे।
वहीं 27 दिसंबर से लड़कों की भर्ती आरंभ होगी जो 12 दिसंबर तक चलेगी। बता दें कि मंडी जिला में इस बार 194 पुलिस कर्मियों के पद भरे जाने हैं, जिनमें 136 जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल, 13 चालक व 45 पद लड़कियों के शामिल हैं। मंडी जिला से 32000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।