पांवटा साहिब, 31 अक्तूबर : उपमंडल के गोंदपुर में देर शाम ट्रक व टैंपो की जोरदार टक्कर में आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया। जिसके बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी मुताबिक गोंदपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सड़क पर ही पलट गया। टेंपो के पलटने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में विनीत (33) यमुना विहार काॅलोनी, रूपेन्द्र (28) वाई प्वाईंट पांवटा, शमीम (64) मिस्सरवाला, मंगा राम (34) ज्वालापुर, काजल (21) ज्वालापुर, चंदन सिंह (60) ज्वालापुर, चिराग शर्मा (17) निवासी ज्वालापुर व नीता राम ( 40) निवासी शुभखेड़ा शामिल हैं।
घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। उधर हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।