श्री रेणुका जी, 16 अक्तूबर : क्षेत्र के बोगर गांव के रहने वाले 37 वर्षीय अमर सिंह को गहरी खाई में गिरने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। बीती शाम जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। तलाशने की कोशिश शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अमर सिंह को गहरी खाई में गिरा हुआ देखा। ग्रामीणो की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
108 की मदद से उपचार के लिए उसे ददाहू अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते अमर सिंह को नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया। हादसे में घायल के चेहरें पर काफी चोटें लगी हैं। संगड़ाह के डीएसपी ने हादसे की पुष्टि की है।