कांगड़ा / आशीष शर्मा : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गरली में संचालित बालिका आश्रम में एक 17 वर्षीय लड़की ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। फिलहाल लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है लड़की की तबीयत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद कर्मी आनन-फानन में उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत गंभीर होने के चलते उसे डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पुहंची।
वहीं, पुलिस द्वारा इस मामले के संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया था कि लड़की ने जहर क्यों निगला। लड़की एक महीना पहले ही आश्रम में आई थी। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर लिए है। लड़की ने बयान दिया है कि घटना के दिन वो अपनी माँ से बात कर रही थी, फोन पर तो माँ ने उससे सही ढंग से बात नही की।
लड़की ने बयान दिया कि वो अपनी मां को बहुत चाहती है जब मां ने लड़की से बात नहीं की तो लड़की ने बाथरूम में जाकर फिनाइल पी लिया। पुलिस ने लड़की की मानसिक हालत की भी जांच करवाने की बात कही है।