बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : दून भाजपा ने पंचायत समिति नालागढ़ के तहत उसे मिले वाईस चेयरमैन के पद को तीन भागों में विभाजित कर दिया है। पार्टी को विस्तार देने व बेहतर समन्वय बनाने के लिए भाजपा ने यह फार्मूला अपनाया है। शनिवार को दून भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, महामंत्री बलजीत नेगी व वरिष्ठ नेता हंसराज चंदेल ने बताया कि मलपुर वार्ड से बीडीसी सदस्य प्यारो देवी पहले दो वर्षों तक वाईस चेयरमैन के पद पर आसीन रहेंगी।
अगले 2 साल के लिए मानपुरा के बीडीसी सदस्य सिकंदर धीमान व 1 वर्ष के लिए किशनपुरा की बीडीसी सदस्य माया रानी इस पद पर काबिज रहेंगी। पार्टी ने कहा कि आगामी 2017 विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए यह आम सहमति बनाई गई है। ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे और हर क्षेत्र में पार्टी का विस्तार हो सके।
इस अवसर पर दून भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, महासचिव बलजीत नेगी, हसंराज चंदेल, भाजपा प्रवक्ता तरसेम चौधरी, शहरी इकाई के नेता एंव पार्षद संदीप सचदेवा, कैप्टन हेम राज, संदीप चौधरी, वार्ड नंबर 1 से वरिष्ठ भाजपा नेता भगत राम ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।