सोलन, 13 जुलाई : नालागढ़ में दो अज्ञात वाहनों ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों वाहन चालक मौक़े से फरार हो गए है। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल-हाईवे मार्ग पंजेहरा में ग्रीनप्लाई उद्योग के समीप पेश आया। यहां पहले एक वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मर दी, जबकि उसके पीछे आ रहे वाहन ने व्यक्ति को बुरी तरीके से कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन जोघों और बगलैहड पंचायत के प्रधान पुनीत कौशल को दी।
लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए ओंकार सिंह को नालागढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओंकार सिंह (41) पुत्र यशवंत सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मृतक अपने किसी निजी काम के लिए पंजैहरा आया हुआ था। इस दौरान यह हादसा पेश आ गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है व शव परिजन को सौंप दिया गया है। मृतक ओंकार सिंह के अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।