बद्दी, 9 दिसंबर : बीबीएन (BBN) में तीन शादियों में कोविड-19 (Covid-19) के नियमों के उल्लंघन के तीन मामले दर्ज हुए हैं। बीती रात 8 बजे के आसपास नगर परिषद सामुदायिक भवन (Community Hall) सुराज माजरा में पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान मौके पर 325 लोग समारोह में शिरकत करते पाए गए। मास्क भी नहीं पहने गए थे। इसके अलावा सामाजिक दूरी भी नहीं थी। जांच में पुलिस को पता चला कि हंसराज पुत्र रामचंद्र द्वारा अपने बेटे लक्की की शादी का समारोह आयोजित किया जा रहा था। मामला दर्ज किया गया है।
उधर, एक अन्य मामले में डीएसपी (DSP) साहिल अरोड़ा ने गांव कडुआना में पाया कि शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल हैं। ये शादी अजमेर सिंह के घर पर चल रही थी। पुलिस ने शादी समारोह की बाकायदा फोटोग्राफी (Photography) व वीडियोग्राफी (Video graphy) भी करवाई। मामला दर्ज हुआ है। इसके अलावा तीसरे मामले में भी पुलिस ने शादी में कोविड के नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। मानपुरा में गुरुद्वारा साहिब के साथ शादी समारोह चल रहा था। शादी में पुलिस ने पाया कि 60 से 80 लोग मौजूद हैं। शादी के समय डीजे (DJ) चल रहा था। इस दौरान मौजूद लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। स्थानीय निवासी जय सिंह द्वारा अपने बेटे की शादी का आयोजन किया गया था।
एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि अगर किसी शादी में कानून तोड़ा जाता है। साथ ही काफी ज्यादा उल्लंघन पाया गया तो शादी रूकवाई भी जा सकती है।