कुल्लू, 18 नवंबर : जिला में कोरोना से मौत होने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे और अब कुल्लू के पूर्व विधायक चंद्र सेन ठाकुर का निधन हो गया है। चंद्र सेन अपने घर पर ही होम आइसोलेट थे। तीन दिन पहले उनकी कोविड-19 की रिपोट पॉजिटिव आई थी।
मंगलवार को शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। चंद्र सेन उनका राजनीति सफर कॉलेज से शुरू हुआ। मंडी कॉलेज में एबीवीपी के संस्थागत अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा वह पांच बार प्रधान के पद भी रह चुके हैं। 6 जुलाई 1942 को हरिपुर के दशाल गांव में जन्मे चंद्रसेन भाजपा में विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं। वर्ष 1998 से 2003 तक विधायक रहे। पिछले डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे।
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में भी रहे, जहां से स्वस्थ होकर घर लौटने पर आइसोलेट थे। कोरोना टैस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई और मंगलवार देर शाम को उनका निधन हो गया है।