हमीरपुर, 30 सितम्बर : जिला के गांव तलाशी कला में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां एक खड्ड में युवती का शव मिला। जानकारी अनुसार शव नाले के किनारे दफनाया गया था। किशन राज ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी की हत्या और फिर उसका शव को दफनाने का आरोप लगाया है। किशन राज ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ माह पहले उनकी 21 वर्षीय बेटी जिसे गांव का एक युवक कहीं ले गया और उसकी हत्या कर शव को खड्ड के किनारे दफना दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रयन ने बताया कि पुलिस को युवती का शव मिला है। इस मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छानबीन के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।
उल्लेखनीय है कि घटना हमीरपुर विधानसभा के अंतर्गत धनेड पंचयत की है। मिली जानकारी के अनुसार मामला लॉकडाउन के उस दौर का है जब घर से निकलना तक मुश्किल था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान ही युवती घर से गायब हुई थी और पुलिस में भी मामला दर्ज हुआ था, लेकिन लड़की नही मिली थी। वहीं अगर स्थानीय चर्चा की बात करें तो यहां भी एक लड़के पर ही सारी जांच अटकी हुई है। लेकिन अब ये सारा मामला तफ्तीश में है और पुलिस की जांच के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी।
Latest
- हरिपुरधार की समीक्षा ने 700 में से 675 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- श्री रेणुका जी झील में डूबने से पच्छाद के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दूसरे दिन मिला शव
- उप मुख्यमंत्री बोले…कंगना एक अनगाइडेड मिसाइल, जो कहीं भी चली जाएगी
- शिमला के ढली टनल के समीप हादसा, ट्रक की चपेट में आया श्रमिक
- लाहौल सीट पर पूर्व मंत्री मार्कण्डेय की भाजपा से बगावत, ये त्रिकोणीय मुकाबले से जुड़ी बातें…