शिमला, 05 अगस्त : राजधानी से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र की एक महिला बुधवार को अचानक सतलुज में कूद गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 53 वर्षीय करसोग के पांगणा गांव की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। फिलहाल पुलिस ने इसे लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को ततापानी के समीप घरयाणा गांव में नदी से बरामद किया है। पुलिस ने पड़ताल करते हुए महिला के परिजनों को ढूंढ निकाला।
पुलिस ने जब मृत महिला के पति से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुबह के समय घर से कुछ दूरी पर बने मंदिर में आती थी। बुधवार को भी वह सुबह 7 बजे के करीब मंदिर आई थी, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि यह नदी के किनारे पर कैसे पहुंच गई। मृत महिला के पति ने कहा कि घर पर कोई ऐसा विवाद नहीं चला है, जिससे यह छलांग लगाकर आत्महत्या करती। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है।