शिमला, 05 अगस्त : ठियोग उपमंडल के छैला में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक तफतीश में सामने आया है कि महिला व उसके पति के बीच किसी विवाद के दौरान लाइसेंसी बंदूक की छीना झपटी में गोली चली और महिला सुषमा ने दम तोड़ दिया। इस मामले में महिला के पति अजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अजीत पेशे से किसान है। बुधवार सुबह छैला के मोहारी क्षेत्र में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि महिला आरोपित की तीसरी पत्नी है। ठियोग पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर उस बंदूक को बरामद कर लिया है, जिससे गोली चलने से महिला ने दम तोड़ा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की गोली लगने से मौत हुई है। महिला के पति के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 304ए, 336 व 325 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने