पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर पक्का मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया। यही नहीं शेष सरकारी भूमि पर फसल भी उगा डाली। मामला पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत सामने आया है। रेंज आफिसर दीपचंद माजरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि कुंदन सिंह निवासी गांव सैनवाला ने आरक्षित वन भूमि में अवैध कब्जा किया है। उक्त भूमि पर पक्का मकान व दो कच्चे ढारों का निर्माण किया है। साथ ही शेष भूमि पर फसल उगा रखी है। एसपी सौम्या सांबशिवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में आयकर विभाग की दबिश
- स्वां नदी में डूबने से भारतीय सेना के 25 वर्षीय जवान की मौत
- हिमाचल : शारीरिक संबंध बनाने से इनकार, चाकू घोंपकर महिला की हत्या, टूट गया था एक चाकू…
- मंडी : स्थानीय विषयों पर फिल्में बनाकर उभर सकता है हिमाचली सिनेमा
- USA के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय इंडियाना यूनिवर्सिटी पेंसिलवेनिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा HPU