केलांग : स्पीति घाटी के किब्बर में दुर्लभ प्रजाति बर्फानी तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ घायल अवस्था में खाई में पड़ा रहा। जानकारी के अनुसार तेंदुआ आईबेक्स का पीछा करते हुए गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर आईबेक्स का शव भी बरामद हुआ है। पशु चिकित्सकों ने मारे गए बर्फानी तेंदुए का पोस्टमार्टम किया।
दीगर है कि कुछ समय पहले भी विलुप्त होती जा रही प्रजाति बर्फानी तेंदुआ क्षेत्र में देखा गया था। उधर डीएफओ काजा हरदेव नेगी ने बताया कि आइबेक्स का शिकार करते हुए बर्फानी तेंदुए की पहाड़ी से गिरने के चलते मौत हो गई है।