शिमला : हिमाचल से भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार इंदू गोस्वामी होंगी। भाजपा आलाकमान ने इंदू गोस्वामी के नाम पर मोहर लगा दी है। इंदू गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचित होना निश्चित है और वह पहली बार उच्च सदन के लिए चुनी जाएंगीं। राज्यसभा की सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख कल शुक्रवार है। वहीं मतदान 26 मार्च को हिमाचल विधानसभा में होगा। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
हिमाचल में राज्यसभा की यह सीट सांसद विप्लव ठाकुर का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त हो रही है। अहम बात यह है कि विप्लव ठाकुर भी कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखती है। इंदू गोस्वामी भाजपा की तेजतरार्र नेत्री मानी जाती है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा टिकट पर पालमपुर से चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। भाजपा की धूमल सरकार में वह महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं थीं। इसके अलावा भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं। सूबे की महिलाओं को आगे लाने के लिए वह लम्बे समय से संघर्षरत हैं। इंदू गोस्वामी ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में तीन लाख से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोडने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में उनके संघर्ष और दायित्व के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें राज्यसभा में भेजने पर मूहर लगाई है।
सनद रहे कि प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए तीन नाम आलाकमान को भेजे थे। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे और केंद्रीय विवि के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री थे।
Latest
- चंबा में “मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर मैराथन, DC ने दिखाई हरी झंडी
- नाहन : तबीयत बिगड़ने से श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की मौत
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट