नाहन (एमबीएम न्यूज): पंचायतीराज चुनाव-2015 को लेकर सिरमौर में पुनर्सीमांकन की अंतिम अधिसूचना जारी हो गई है। 228 पंचायतों में 1390 की बजाए अब 1504 वार्ड होंगे। 114 वार्ड बढ़ा दिए गए हैं। सबसे अधिक वार्डों की संख्या अब पांवटा में बढ़ी है। जनसंख्या के पैमाने पर 42 वार्ड बढ़ गए हैं। शिलाई, राजगढ़, नाहन, संगड़ाह व पच्छाद में क्रमश: 12, 6, 22, 18 व 14 वार्ड बढ़ाए गए हैं।
उधर जहां तक नगर परिषदों का सवाल है तो पांवटा साहिब में अब 11 की बजाए 13 वार्ड होंगे। शहर के साथ लगते शुभखेड़ा को वार्ड नं0 12 बना दिया गया है, जबकि हीरपुर वार्ड नं0 13 होगा। उधर नाहन नगर परिषद के जरजा क्षेत्र को वार्ड नं0 2 का हिस्सा बना दिया गया है। राजगढ़ नगर पंचायत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुल मिलाकर अब पंचायतों व शहरी निकायों के आरक्षण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। पुनर्सीमांकन की अधिसूचना का ही इंतजार था।