मंडी : सर्व देवता समिति ने देव संस्कृति संरक्षण एवं संवर्धन समिति का पुरजोर खंडन किया है। इसके साथ ही समिति ने ऐसे लोगों पर देव समाज को बांटने का आरोप लगाया है। सर्व देवता समिति जिला मंडी की आम सभा में कारदारों ने ध्वनि मत से इस प्रकार की किसी भी समिति का खंडन किया। इसके साथ ही जिला प्रशासन से देव संरक्षण एवं संवर्धन समिति के किसी भी प्रकार के प्रस्ताव खरिज करने की मांग भी उठाई है।
सर्व देवता समिति जिला मंडी के बीते 10 वर्षों से प्रधान शिवपाल शर्मा ने बताया कि सर्व देवता समिति सन 1984 से देव समाज को लेकर कार्य कर रही है। इसके साथ ही समिति वर्षों से सरकार व प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों को भी समाज के हर वर्ग तक पहुंचा रही है। लेकिन अब कुछ लोग एक अन्य संस्था बनाकर कारदारों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेताया है कि सर्व देवता समिति मंडी को कारादारों का सहयोग है और इसे बांटने का कार्य बंद किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसी समितियों को निरस्त करने की मांग भी उठाई है।
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में सुकेत के देवी देवताओं के आने के भ्रम को लेकर भी समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक देव सदन का निर्माण नहीं हो जाता तब तक देवताओं के ठहरने में दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होने बताया कि सुकेत के प्रमुख देवताओं को छोड़ कर बाकि देवतओं के आने पर अभी संशय बना हुआ है।
वहीं मंडी के अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव मे देवी देवताओं की उचित व्यवस्था के लिए सर्व देवता समिति ने सरकार से अतिरिक्त धन की मांग उठाई है। समिति की मांग है कि देवता काफी दूर से पैदल सफर कर मंडी शिवरात्रि महोत्सव के कार्य को पूर्ण करने व मेले की शोभा बढ़ाने आते हैं। ऐसे में देवतओं के नजराने में 20 प्रतिशत की वृद्धि की मांग देव समाज ने की है। इसके साथ ही मेले के लिए हुई कमाई में से देवताओं व देवलुओं हेतू एक से डेढ़ करोड़ धन देने की मांग भी की है। सर्व देवता समिति के प्रधान ने कहा कि अगर देवताओं के लिए सही व्यवस्था नहीं होगी तो देवता मेला होने पर भी संकट पैदा हो सकता है।
इससे पूर्व सर्व देवता समिति जिला मंडी के चुनाव भी संपन्न हुए जिसमें शिवपाल शर्मा को फिर से 3 वर्षों के लिए प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मोहन लाल, गोबिन्द राम ठाकुर को उप प्रधान, नरेश ठाकुर को कानूनी सलाहकार, हिम्मत राम, व हेम राज ठाकुर को मुख्य सलाहकार चुना गया है।
Latest
- कुल्लू : खाई में गिरा टिप्पर… 3 की मौत, 4 साल का मासूम घायल
- मेडिकल ऑफिसर डेंटल के 15 पदों के लिए मांगे आवेदन
- हिमाचल में फेसबुक पर पेज बनाकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर FIR
- सोलन में मोबाइल व 21 हजार की नकदी लूटने वाले दो आरोपी काबू
- मंडी : सरकाघाट स्कूल में ‘गणित सम्मेलन’,15 स्कूलों से विद्यार्थियों ने लिया भाग