बिलासपुर : मत्स्य विभाग द्वारा गोविंद सागर, कोलडैम, गम्भरोला व सीरखड्ड में एग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ के 44 एंग्लरों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में अधिकतम वजन वाली मछली पकडने वाले एंगलर में चण्डीगढ के पारस प्रथम, दिल्ली के शिव कुमार दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हवीज तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अधिकतम संख्या में मछली पकडने वाले एंग्लरों में चंडीगढ़ के सुरेन्द्र प्रथम, दिल्ली के शिवकुमार व मोहाली के अशरफ अलीखान सयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हाफिस व चण्डीगढ के राजेन्द्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
मत्स्य विभाग हिमाचल के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया की प्रदेश में एंगलिंग को पर्यटन के साथ जोड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं और अगली बार इस प्रतियोगिता का बडा आयोजन किया जाएगा।
इस लिंक पर देखें खबर से जुड़ा मनमोहक वीडियो https://youtu.be/oX2iasGYJc4