कांगड़ा : उपमंडल इंदौरा की डागला पंचायत के 33 वर्षीय सैनिक नरेंद्र पुत्र बंसी लाल की अभ्यास के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। दिवाली पर परिवार की ख़ुशी मातम में बदल गई।दिवाली के दिन सैनिक का शव घर पहुंचा। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।जानकारी के मुताबिक असम में 24 अक्टूबर को अभ्यास के दौरान गोली लगने से सैनिक नरेंद्र की मौत हो गई थी।
जवान की मौत की सूचना मिलने की दुखदायी घटना से समूचा क्षेत्र शोकाकुल हो गया। पूरी पंचायत में दिवाली का रंग फीका हो गया। पार्थिव शरीर को उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी।दिवंगत जवान भारतीय सेना की आरटी रेजिमेंट में बतौर सिपाही असम में सेवाएं दे रहा था। सैनिक अपने पीछे पत्नी सहित 7 वर्षीय बेटी 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए हैं।
दिवंगत जवान के पिता बंसी लाल भी पूर्व सैनिक हैं तो बड़ा भाई सुंदर लाल भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। स्थानीय विधायक रीता धीमान, एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन व पंचायत प्रधान स्वर्ण सिंह पठानिया ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।