नई दिल्ली, 10 मई : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 9 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार पटाखा फैक्ट्री मुतजुसमीपुरम में अचानक केमिकल मिक्सिंग रूम में धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि जिस मकान में फैक्ट्री चल रही थी, वह पूरी तरह से जमींदोज हो गया। साथ लगती चार इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
हादसे में 5 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार शिवकाशी सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक अभी भी कुछ लोगों की मलबे में दबे होने की संभावना है।
@K1