ठियोग/शिमला : ठियोग तहसील की जैस पंचायत के दराल गांव में शनिवार रात को हुई बारिश के कारण एक मकान गिर गया। फिलहाल इसमे रहने वाले लोग सुरक्षित है। घर गीता देवी का बताया जा रहा है। उन्हें हल्की चोटें आई है। जब हादसा हुआ तब वो बाहर भाग गई जिस कारण उनकी जान बच गई। वो अपने घर में अकेले ही रहती है।
महिला सरकारी स्कूल में खिचड़ी बना कर अपना गुजारा करती है। पति का स्वर्गवास हो गया है और बेटी की शादी। स्थानीय भाजपा नेता रामकृष्ण मदराड़ी ने सरकार से और स्थानीय प्रशासन से महिला की मदद करने की अपील की है।