एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
भुंतर क्षेत्र में एक महिला ने मिट्टी तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई है। जिस कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि गंभीर हालत में उसे 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। मगर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सोनम डोलमा 45 वर्ष के रूप में हुई है। जो करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। ऐसे में उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
Latest
- HPBOSE_Result : दसवीं का परिणाम जारी, नादौन की रिधिमा ने 699 अंक लेकर रचा इतिहास
- MA इंग्लिश में फेल छात्रों को नहीं मिली राहत, री-चेकिंग के लिए देनी होगी फीस
- ऊना में नील गाय से टकराई बाइक, चालक की मौत
- लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू : उपायुक्त
- लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की बैठक