एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
सैंज घाटी के कलयूणी गांव में बीती रात मकान में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जल गया। जानकारी के मुताबिक कलूयणी गांव में लगन चंद (55) पिछले 25 वर्षों से परिवार से अलग रहता था। गांव से दूर बगीचें के बीच एक छोटा से मकान में अपना गुजर बसर करता था। बीती रात मकान में आग लगने से लगन चंद की जिंदा जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव के अवशेष को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक लगन चंद के शरीर का जला हुआ कुछ हिस्सा बचा हुआ है, जिसकों पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल पहुंचा दिया है।
एसएचओ नारायण सिंह कटोच ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि मृतक कई सालों से परिवार से अलग रहता था। बीती रात अचानक आग लगने से जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।