एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
रूस के बार्डर पर समुद्री जहाज में ब्लॉस्ट से हिमाचल के युवक की मौत हो गई है। युवक मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। इस जहाज में 15 भारतीय सवार थे, जिसमे हिमाचल के 22 साल के विक्रम भी शामिल थे। जानकारी के अनसार रूस और क्रीमिया को अलग करने वाले समुद्र में यह हादसा हुआ है। यहां कर्च स्ट्रेट में समुद्र के अंदर दो जहाजों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई।
इन जहाजों में भारतीय, तुर्की और लीबिया के क्रू मेंबर्स थे। इनमें 14 भारतीय थ। वहीं, हिमाचली युवक की पहचान हमीरपुर के सुजानपुर उपमंडल के विशाल ठाकुर (22) निवासी पंचायत दाड़ला, भलेठका के रूप में हुई है। वह अक्तूबर, 2018 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था।
हादसा बीते सोमवार को हुआ था। युवक की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों को जहाज में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। साथ ही गांव में शोक की लहर है।