एमबीएम न्यूज़/नाहन
सदर थाना ऊना के तहत बसाल में एक अज्ञात ने राहगीर महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशा रानी पत्नी वीर सिंह निवासी अंदौरा के रूप में हुई है, जो कि अपने बसाल में अपने रिश्तेदार के पास आई हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आशा रानी निवा पिछले कुछ दिन पहले बसाल में अपने रिशतेदार के घर आई हुई थी। बुधवार दोपहर को बसाल स्थित होटल के समीप जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। लहुलूहान हालत में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
Latest
- ऊना : HRTC बस व कार में टक्कर, चालक की मौत कई यात्री घायल
- BA. LLB के पांच साल के कोर्स के लिए मांगे आवेदन, 19 जून को लगेगी मेरिट लिस्ट
- सोलन : ट्रक से बिना बिल पकड़े 65 व्यावसायिक सिलेंडर
- मंडी के रक्षक नहीं भक्षक हैं पूर्व CM जयराम, दोगली राजनीति से लोगों की आवाज दबाने की कोशिश
- बिलासपुर में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने