एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
पर्यटन नगरी मनाली में देश विदेश से आने वाले सैलानियों से सड़कों पर दवाब बढ़ गया है। सैलानियों के वाहनों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। जिस कारण शनिवार सुबह से ही चण्डीगढ़-मनाली हाईवे पर क्लाथ से लेकर रांगड़ी तक लंबा जाम लगा हुआ है और पर्यटक परेशान हो रहे हैं।
यहां सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। इस जाम को लगे हुए घंटों बीत गए हैं। मगर अभी तक ट्रैफिक बहाल नहीं हो पाया है। जिस कारण पर्यटक इन वाहनों में फंसे हुए हैं। पुलिस इस मार्ग को बहाल करने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस को ओर से जवान तैनात किए गए हैं।
लेकिन जाम की स्थिति से निपट नहीं पा रहे हैं। जिस कारण सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पैदा हुई जाम की स्थिति का कारण फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पुलिया बनाने के लिए खोदे गए गडढे हैं। जिस कारण जाम की स्थिति पनपी है।