एमबीएम न्यूज़ / ऊना
ऊना की स्माइली ने श्रीलंका में हुई मिस इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। स्माइली ने श्रीलंका में अपनी अदाओं के जलवे इस तरह बिखेरे की देश सहित प्रदेश व जिला का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका है। स्माइली को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। स्माइली ने श्रीलंका में 11 जून से 14 जून तक आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को प्रर्दशित किया। इससे पहले भी स्माइली मिस नार्थ इंडिया प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। स्माइली के पिता विदेश में नौकरी करते हैं जबकि उनकी माता ब्यूटी सैलून ऊना में चलाती हैं। स्माइली खुद कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्माइली ने अपनी इस उपलब्धि के लिए इसका श्रेय अपने माता-पिता का दिया है।
Latest
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती