कांगड़ा/आशीष शर्मा : जनपद के संसारपुर टेरेस से एक दुःखद समाचार सामने आया है, यहां HRTC चालक की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/06/RIP-4.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार HRTC चालक संजीव कुमार संसारपुर टैरस डिपो में तैनात था। रोज की तरह बस लेकर देहरा से 3:40 मिनट पर चला। करीब 7:45 पर दौलतपुर चौक पहुंचने पर उसकी तबीयत खराब होने लगी जिसके चलते उसे स्थानीय चालकों व परिचालकों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां रात्रि करीब 11 बजे संजीव कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक संजीव कुमार बढ़हार कांगड़ा का रहने वाला था।
वहीं चिकित्सकों का कहना है कि चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
@K1