वी कुमार / मंडी
आज इंडिया एक्सपो मार्ट नॉएडा परिसर में अखिल भारत डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के जूनियर वर्ग के खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन किया है।
जूनियर वर्ग में पालमपुर की खिलाडी अमित ठाकुर ने 90 किलो भार वर्ग में 165 किलो वजन उठा कर भारत वर्ष में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं इसी वर्ग के शुभम शर्मा ने 100 किलो भार वर्ग में 175 किलो एवं 56 किलो भार वर्ग में कर्तव्य शर्मा 115 किलो वजन उठा कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में 63 किलो भार वर्ग में रजनीश ने 120 किलो वजन एवं 67 किलो भार वर्ग में विशाल कपूर ने 120 किलो वजन उठा पांचवा स्थान हासिल कर पुरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टर्स एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार ने दी।