नाहन (एमबीएम न्यूज़): भाजपा प्रत्याशी डा. बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र को भाजपा सरकार बनने पर आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन की जनता ने कांग्रेस पर 60-70 सालों तक भरोसा जताया, किन्तु कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने वाली है और हम नाहन के मतदाताओं से केवल पांच साल का समय मांगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही नाहन क्षेत्र की पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि सभी परेशानियों को एक साथ दूर कर देंगे।
डा. बिंदल बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुंआ, बोहलियों, गाडडा बुडढी, नगर परिषद नाहन के वार्ड इत्यादि क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संवाद कर रहे थे।
डा. बिंदल ने कहा कि हम नाहन शहर के नागरिकों से वायदा करते हैं कि भाजपा सरकार बनते ही नाहन की पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे जन आंदोलन और अनशन के बाद काफी हद तक पेयजल समस्या पर काबू पाया है किन्तु अभी भी बहुत किया जाना बाकी है।
डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धर्म-जाति के नाम पर राजनीति की और विकास को कभी मुददा नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक मंचों पर कुछ ओर कहती है किन्तु अंदरखाते धर्म-जाति की राजनीति को हवा देती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही सभी अल्पसंख्यक बाहुल क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा के साथ रोजगार के अवसर देने का हम वायदा करते हैं।
डा. बिंदल ने कहा नाहन क्षेत्र को नरेन्द्र मोदी सरकार ने चार नेशनल हाईवे दिए हैं, भाजपा सरकार बनते ही इन नेशनल हाईवे पर काम शुरू होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जानबूझ कर इन नेशनल हाईवे पर काम शुरू नहीं किया कहीं भाजपा इनका राजनीतिक लाभ न उठा ले।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जिन कर्मचारियों का शोषण हुआ, जो कर्मचारी प्रताडि़त हुए उन्हें भाजपा सरकार बनते ही न्याय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी वर्ग को पांच साल में ताश के पत्तों की तरह फैंटा और यह भी नहीं सोचा कि उनके परिवारों का क्या होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनके देय लाभ प्रदान किए जाएंगे।