हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : हमीरपुर के निकटवर्ती गाँव बरोहा के हवलदार मनोज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ सैन्य अधिकारीयों की उपस्थिति में मनोज शर्मा का दाह संस्कार उनके पैतृक गाँव में किया गया। चालीस वर्षीय मनोज शर्मा दस डोगरा रेजिमेंट में पठानकोट में तैनात थे। शुक्रवार सुबह रोजमर्रा की पीटी के पश्चात आये ह्रदय घाट से उनका निधन हो गया था।
जैसे ही यह खबर उनके गाँव पहुंची तो मातम का माहोल हो गया था। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव पहुंचा तब दृश्य बहुत ह्रदय विदारक हो गया था। मनोज शर्मा ने आंतकवादियों के विरुद्ध की कार्यवाहियों में बखूबी भाग लिया था। मनोज शर्मा अपने पीछे पत्नी समेत एक लड़का-लड़की और वृद्ध माँ-बाप को छोड़ गए।
होनहार एवं खुशमिजाज व्यक्तित्व के मनोज शर्मा के देहांत की खबर सुनते ही लाहड और डूग्घा से सेना में तैनात उनके साथी भी उनके अंतिम दर्शनों को पहुँच गये थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल,सांसद अनुराग ठाकुर ने मनोज शर्मा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।