नाहन: आज विश्व की पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एक गंभीर समस्याओं में से एक है। मानव ने अपने निजी स्वार्थ के लिए जंगलो को नष्ट करके प्राकृतिक संसाधनों का अनावश्यक दोहन किया है। इससे मानव ही नहीं अपितु पूर्ण जीव जंतुओं के जीवन को भी खतरा पैदा हो गया है। पर्यावरण बचाव के लिए जनमानस की भागीदारी अति आवश्यक है। ये विचार वन मंडलाधिकारी हैड क्वार्टर नाहन सुवीना ठाकुर ने रखे। ऑल हिमाचल मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी द्वारा नाहन में निशुल्क स्वरोजगार सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंची। वन मंडलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण जीवन के प्रत्येक पक्ष और हर व्यक्ति से जुडा हुआ है इसलिए जीवन की प्राथमिकताओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने कहा कि मानव जीवन के लिए शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है। उन्होनें महिलाओं से आग्रह किया कि वह अपने हको के लिए जागरूक रहें और इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करे।
Previous Articleमुख्यमंत्री ने किया संगडाह में एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन
Next Article भारत के 60 प्रतिशत लोग दिल की बिमारियों से ग्रसित