नालागढ़ (एमबीएम न्यूज): समीपवर्ती कृपालपुर में 18 वर्षीय युवक गुरविंद्र ने पिता की लाईसेंसशुदा रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गुरविंद्र सिंह ने गोली चलाई। पीजीआई ले जाते वक्त गुरविंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।
यह वाक्या शुक्रवार दोपहर को घटित हुआ जब गुरविन्द्र अपने कमरे में था। उसने अल्मारी से अपने पिता की रिवाल्वर निकाली ओर अपनी कनपटी पर रख गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही उसकी माता कमरे में पहुंची जहां उसने गुरविन्द्र को खून से लथपथ देखा। माँ की अपने बेटे की इस हालत को देख चिल्ला उठी। माँ की चिल्लाहट सुन आस पास के लोग इकटठा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई।
युवक आत्महत्या करने को लेकर इतना दृढ़ निश्चय लिया हुआ था कि पहले चाबी ढूंढ कर पिता की अलमारी खोली। यहां से रिवाल्वर निकाल कर इसमें गोलियां डाली। फिर कनपटी पर रखकर मौत को गले लगा लिया। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि जमा दो का गुरविंद्र मानसिक तौर पर परेशान था। संभवत: इसी कारण उसने खुदकुशी का रास्ता अपना लिया।
डीएसपी साहिल अरोड़ा ने पुष्टि करते हुए कहा कि घटना को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को करीब दो बजे सूचना मिली थी। इसके बाद फौरन ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी के मुताबिक अब तक इस मामले में किसी भी फाउलप्ले की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मरने वाले युवक की जमा दो में कंर्पाटमेंट भी आई थी।