बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): होनहार बेटे स्वास्तिक गर्ग ने कठिन ऑनलाइन टास्क को पूरा कर अपना ही नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी स्वास्तिक ने ऑनलाइन टास्क में रासायनिक संकेतों की आवर्त सारणी को सबसे कम समय में लिखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वहीं पीरियोडिक टेबल को 1 मिनट 23 सैकेंड में पूरा लिखा। इससे पहले इस टेबल को लिखने का रिकॉर्ड 1 मिनट 29 सैकेंड था।
बहरहाल ताजा घटनाक्रम लांगेस्ट सिक्वेंस ऑफ वर्डस इन वन मिनट से जुड़ा है। मतलब एक मिनट में शब्दों को याद कर लिखने का टास्क था। एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में स्वास्तिक ने बताया कि इस टास्क में एक पेपर पर 70 शब्द दिए गए थे, जिन्हें एक मिनट में याद करना था। इन शब्दों को उपस्थित लोगों को लगातार बताया जाना था। तत्पश्चात रैंडमली शब्दों को पूछा गया। तमाम लोगों को सही जवाब दिए। इससे पहले प्रतियोगिता में 42 शब्दों का रिकॉर्ड था, जिसे तोडक़र स्वास्तिक गर्ग ने नया रिकॉर्ड कायम किया।
बहरहाल जो लोग स्वास्तिक गर्ग की अनोखाी प्रतिभा से वाकिफ हैं, वो उसे चाणक्य भी पुकारने लगे हैं। होनहार बेटे के पिता डॉ. प्रवीण गर्ग आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रभारी के पद पर तैनात हैं।