मंडी (वी कुमार): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी हार को सामने देख कर बौखला गई है और तभी कांग्रेस के लोग आने वाली 8 नवम्बर को सभी स्थानों पर छाती कूटने और रोने के अभियान को चलाने जा रही है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुन्दरनगर में आयोजित एक चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कही। सनद रहे कि कांग्रेस ने नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर काला दिवस मनाने का ऐलान किया है , इस पर ही मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमले बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जो जनता से लूटा था अब उसे लौटाने का समय आ गया है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के पास अब छाती कूटने और रोने के सिवाये और कुछ नहीं है। साथ ही मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेनामी संपत्ति के खुलासों को लेकर भी डरी हुई है। मोदी ने लोगो से 9 नवंबर को होशियार सिंह की शाहदत को याद करने का आग्रह भी किया।
मोदी ने गरीब लोगों को सलाह भी दी है कि नेताओं के माल उन्हे अब वापिस करने की कोई जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को रूबरू करवाया और बताया कि अभी तक हिमाचल प्रदेश में मध्यम वर्गिय जनता के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लोगों को भरपूर लाभ मिल भी रहा है। उन्होने कहा कि बिजली के बचत को बढावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश में 70 लाख एलईडी बल्व बांटे गए हैं। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में नेताओं ने केवल अपनी जेबें भरने का ही काम किया है और गरिब आदमी के बारे में आज तक कुछ नहीं सोचा। मोदी ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने से हिमाचल प्रदेश में सड़कों और रेलवे के प्रोजेक्टों को आगे बढाने का कार्य भी किया गया है।
मोदी ने कहा कि अब पुरानी परम्पराओं को बदलना है और आने वाले समय में पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी दोनों ही पहाड़ के काम आने वाले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने चुनावों से पहले ही हार मान ली है तभी तो कांग्रेसी नेता हिमाचल आने से परहेज कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि प्रदेश में अपनी हार को देखते हुए सभी नेता कहीं और जा कर प्रचार प्रसार में लगे हैं देश के प्रधानमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस राज में फैले भ्रष्टाचार और माफिया राज के बारे में बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश पुरे देश में गुडि़या,होशियार और अन्या मामलों की वजह से शर्मसार हुआ है।
मोदी ने लोगों से आहवान किया कि 9 नवम्बर को जब वे मतदान करने जाएं तो प्रदेश के वनों की रक्षा में अपनी जान देने वाले होशियार को जरूर याद करें और प्रदेश से ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकें। साथ ही मोदी ने महिलाओं से पुरूषों के मुकाबले 5 प्रतिशत ज्यादा मतदान करने का आहवान भी किया। इस चुनावी जनसभा के दौरान मंडी जिला के 10 विधानसभा क्षेत्रों के सभी भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहे।