ऊना (एमबीएम न्यूज़) : हरोली विस क्षेत्र के तहत गोंदपुर जयचंद की 40 वर्षीय महिला आग में झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां महिला के स्वास्थ्य में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
गोंदपुर जयचंद निवासी सुखविंद्र कौर शनिवार सुबह अपने रसोई घर में खाना पका रही थी। इसी दौरान तड़का लगाते समय अचानक ही वह आग की चपेट में आ गई। महिला के चिल्लााने पर परिजन एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत कर उसे आग से सुरक्षित बाहर निकाला। परिजन व स्थानीय लोग तुरंत उसे गंभीर हालत में ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। ऊना अस्पताल में चिकित्सक डॉ सुनील ने महिला का उपचार किया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत में सुधार आया है।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घायल महिला के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।