ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला ऊना के अरनियाला में छत्त व घनारी में पेड़ से गिरने से दो व्यक्ति जख्मी जख्मी हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा वीरवार सांय घनारी में पेश आया, जहां पेड़ से गिरने पर अश्वनी कुमार घायल हुआ है। अश्वनी पेड़ पर लकडिय़ां काटने का काम कर रहा था कि तभी अचानक ही पेड़ से नीचे जा गिरा। हादसे में अश्वनी को गंभीर चोटें पहुंची। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरा हादसा जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव अरनियाला में पेश आया, जहां स्थानीय निवासी सोढी सिंह अपने घर की छत पर काम कर रहा था कि अचानक ही पांव फिसलने से नीचे आ गिरा। जिससे उसे चोटें पहुंची। बताया जा रहा है कि सोढी सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।