हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : नादौन के साथ लगती ग्राम पंचायत कोपड़ा के हसौल गांव में एक 23 वर्षीय अश्वनी उर्फ सन्नी नामक युवक की वृक्ष काटते समय उसके नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार है। बीबीए करने के बाद अपने पिता सुरेन्द्र कुमार के पेड़ काटने के पुश्तेनी पेशे में हाथ बंटा रहा था।
ठेहड़ा गांव निवासी अश्वनी वीरवार सुबह नौ बजे के करीब हसौल गांव में एक सरीह का पेड़ एक अन्य युवक पवन के साथ काटने लगा। सुरेन्द्र व उसके पिता रस्सी से पेड़ की एक आधी कटी एक टहनी को नीचे गिराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और एक बड़ी टहनी उसके चेहरे पर आ गिरी। जिससे अश्वनी के नाक के पास गहरा जख्म हो गया।
शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्तें में ही उसने पीड़ा न सहते दम तौड़ दिया। तीन बहनों के इकलौते भाई अश्वनी का परिवार बेहद गरीब है। पंचायत प्रधान सुरेन्द्र छुनकी, पूर्व प्रधान रमेश चंद सहित रविन्द्र पाल, सुरेंश, रवि व अन्य ग्रामीणों ने परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ज्वालामुखी पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।