शिमला (एमबीएम न्यूज) : एक आढ़ती को शातिर करीब सवा चार लाख का चूना लगाकर फरार हो गए। सेब सीजन के दौरान आढ़ती अनूप के पास दो लोग आए और उन्होंने खुद को व्यापारी बताया। उन्होंने कहा कि वह सेब की खरीद करना चाहते हैं। इसके बाद आढ़ती उन्हें सेब देने लगा। आरोपी पहले तो सेब का भुगतान करते रहे, लेकिन बाद में आढ़ती को विश्वास में लेकर सेब की पेटियां उधार में उठाते रहे।
आरोपियों ने आढ़तियों का यह झांसा दिया कि जैसे ही सेब देश की दूसरी मंडियों में बिकेगा वह भुगतान कर देंगे। उनकी बातों में आकर सेब की सप्लाई करते रहे। अंत में जब भुगतान की बारी आई तो टाल मटोल करने लगे। बाद में आरोपियों ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिए। बताया जा रहा है कि आढ़ती को करीब 4.16 लाख का चूना लगाया गया है।
आढ़ती की शिकायत के आधार पर ढली थाना पुलिस में मुकदमा कायम कर दिया गया है। शातिरों की तलाश की जा रही है।