• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

मंडी

मंडी शहर के जसप्रीत पॉल ने जीती राष्ट्रीय वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता

March 4, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 4 मार्च : 43 दिनों तक चली साइकिल की प्रतियोगिता में मंडी शरह के रहने वाले जसप्रीत पॉल ने देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसके बाद इनकी इस उपलब्धि के बाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाने वाली कंपनी जसप्रीत को एक लाख कीमत वाली साइकिल इनाम में देंगे।

मंडी शहर के जसप्रीत पॉल ने जीती राष्ट्रीय वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता
                                  जसप्रीत पॉल

बता दें कि फायरफॉक्स की ओर से आयोजित वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता में मंडी शहर के जसप्रीत पॉल पूरे देश में अव्वल रहे हैं। इससे पहले डिस्कवर कैटागिरी में जसप्रीत नंबर एक पर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो को मिले लाइक के आधार पर कंपनी ने अंतिम परिणाम कर दिया है और जसप्रीत को ऑलओवर विजेता घोषित किया है।

40 वर्षीय जसप्रीत पाल ने फायरफॉक्स फायर स्ट्रॉम 2021 साइकलिंग प्रतियोगिता में एक जनवरी से 12 फरवरी तक भाग लिया था। जसप्रीत 8269 अंक लेकर प्रथम रहे। सतपाल सिंह व राजिंद्र कौर के बेटे जसप्रीत पेशे से फोटोग्राफर हैं। जसप्रीत पॉल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने डिस्कवरर कैटागिरी चुनी थी। छह सप्ताह में छह राउंड तय किए गए थे। पहला सप्ताह में 100 किमी. 25-25 किमी. की दो राइड मिनीमन थी।

दूसरे सप्ताह में 115 किमी. 30 किमी. दो राइड। तीसरे सप्ताह में 130 किमी. 60 किमी. की एक लोंग राइड। चौथे राउंड में 150 किमी. 75 किमी. का एक राइड। पांचवें राउंड में 175 किमी. 50-50 किमी. के तीन राइड थे। छठे राउंड में 200 किमी. था इसमें दो राइड 60 किमी. के थे। उन्होंने कुल 1937 किमी. साइकलिंग इस दौरान की। 121 घंटे 38 मिनट तक साइकिल चलाई ओर 76036 मीटर एलीवेशन पूरे किए। इसके अलावा 100 किमी. की सेलिर्वेशन राइड थी। यह राइड मंडी, पद्दर, घटासनी, झटिंगरी, डायनापार्क, कटिंडी, कमांद, स्कोर, मंडी होते हुए पूरी की थी।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

March 4, 2021 by MBM News Network

जोगिंद्रनगर/लक्की शर्मा
जोगिंद्रनगर अस्पताल में वीरवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह कोविड वेक्सीन लगी।ठाकुर गुलाब सिंह को ये वैक्सीन सोमवार को लगनी थी लेकिन शूगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें आज वैक्सीन लगी है।

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन लगवाते गुलाब ठाकुर

इस अवसर पर गुलाब​ सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वैश्विक बिमारी को कंट्रोल करने के लिये देश के प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण कदम उठाए और अपने ही देश के वैज्ञानिकों द्वारा भारत में बनी वैक्सीन जारी की जो गर्व का विषय है। वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के वारियर्ज को सबसे पहले टीकाकरण करना तथा अब क्रमबद्ध तरीके से सभी को वैक्सीन उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि जिस कुशलता के साथ विभाग के कर्मचारी वैक्सीनेशन कर रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं। वैक्सीन लगाने के बाद अस्पताल अधिकारियों ने उन्हें तथा अन्य लोगों को आब्जेर​वेशन में रखने के बाद ही घर भेजा गया।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

शिवरात्रि मेले में भाग लेने के लिए बड़ा देव कमरूनाग मंडी रवाना…11 मार्च को पहुंचेंगे छोटी काशी

March 4, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 4 मार्च : मंडी जिला के अधिष्ठाता और बड़ा देव माने जाने वाले देव कमरूनाग वीरवार को अपने मूल स्थान से मंडी शिवरात्रि के लिए पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना हुए। बड़ा देव कमरूनाग अपने देवलुओं के साथ चच्योट के धंग्यारा से सुबह 10 बजे के करीब चले।

शिवरात्रि मेले में भाग लेने के लिए बड़ा देव कमरूनाग मंडी रवाना...11 मार्च को पहुंचेंगे छोटी काशी
बड़ा देव कमरूनाग मंडी रवाना

    देवता का रात्रि ठहराव वीरवार को चैलचौक में होगा। जिसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के घरों में देवता का ठहराव किया जाता है। 8 दिनों की पैदल यात्रा करने के बाद 11 मार्च शिवरात्रि वाले दि न बड़ा देव कमरूनाग छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे। जहां से राज माधव राय और राज परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद देवता मंडी शहर के टारना माता के मंदिर में पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान रहेंगे।

    कमरूनाग देवता समिति के कारदार भिष्म कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देवता मंडी शिवरात्रि महोत्वस में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर ठहराव के बाद बड़ा देव मंडी पधारेंगे। उन्होंनें कमरूनाग व जिला के सभी देवी देवताओं से प्रार्थना की है कि शिवरात्रि महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और खुशी के साथ संपन्न हो। इसके साथ ही इन्होंनें देवताओं से कोरोना महामारी के पूरी तरह से खात्में की भी प्रार्थना की है।

Filed Under: धार्मिक, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन किया जाए रद्द : सेवा दल

March 4, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी  04 मार्च : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दौरान हुए प्रकरण के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन को रद्द करने की मांग कांग्रेस सेवा दल मंडी ने उठाई है। इस मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रधान प्रेम लाल गुड्डू की अध्यक्षता में सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम देश के राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा। कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन किया जाए रद्द : सेवा दल

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस नेता चेत राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल विधानसभा प्रकरण पर दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। केवल कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित किया गया है जबकि भाजपा नेता और विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

चेतराम ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का मानना है कि यह कार्रवाई विधानसभा में महंगाई, बेरोजगारी आदि ज्वलंत मुद्दों से बचने के लिए की गई है। चेतराम ने कहा कि जो विधायक सरकार को विधानसभा में घेरने वाले थे उन्हीं को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है व उनके खिलाफ मुकद्दमें भी दर्ज किए गए है। सेवादल ने इसे पूरी तरह से एक प्रकार का षड़यंत्र करार दिया है।

कांग्रेस सेवा दल मंडी ने राष्ट्रपति से अब इस विषय में न्याय करने की गुहार लगाई है। इन्होंनें मांग उठाई है कि जिसकी भी इस प्रकरण में गलती पाई जाती है उन सभी पर एक समान कार्रवाही की जाए। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल मंडी व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

#Himachal : 20 साल के युवक ने लूटी 45 वर्षीय दिव्यांग महिला की अस्मत

March 3, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 3 मार्च : 20 साल के लड़के ने 45 वर्षीय दिव्यांग महिला की अस्मत लूट ली। मामला गोहर थाना क्षेत्र का है। गोहर थाना पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  #Himachal : 20 साल के युवक ने लूटी 45 वर्षीय दिव्यांग महिला की अस्मत

पीडि़त महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 2 मार्च की रात को आरोपी युवक शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद जोर जबरदस्ती करने लगा। जोर जबरदस्ती के साथ महिला का बलात्कार किया। महिला के चिल्लाने पर आस पड़ोस के रिश्तेदार घर पर पहुंचे लेकिन आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धारा 376, 452, 342, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बेटे हैं और पति से उसका तलाक हो चुका है। दो बेटे पति के साथ जबकि एक बेटा महिला के साथ ही रहता है और जिला से बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महिला के साथ जब यह घटना घटी को उस वक्त वह अपने घर पर अकेली थी।

Filed Under: क्राइम, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

लोगों के सपनोें को तोड़ कर न बने बल्ह में हवाई अड्डा, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने उठाई मांग  

March 3, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 3 मार्च : प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने सपनों के प्रोजेक्ट को किसी और के सपनों को तोड़ कर न बनाएं। जिला के बल्ह में बनने वाले हवाई अड्डे को किसी ऐसे स्थान पर बनाया जाए जहां पर कम से कम लोगों का विस्थापन हो। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश सैनी ने शहर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस हवाई अड्डे को बल्ह से पांच किलोमीटर नेर ढांगू में भी बना सकते है जिसे पहले भी हवाई अड्डा बनाने के लिए चयनित किया गया था। बल्ह में बनने वाले हवाई अड्डे से यहां की 15 से 20 हजार आबादी प्रभावित हो रही है और उनके विस्थापन के लिए भी सरकार अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है।लोगों के सपनोें को तोड़ कर न बने बल्ह में हवाई अड्डा, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने उठाई मांग  

     इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर लोगों को अकसर चुनावों के समय में जुमले देने का आरोप भी लगाया। योगेश सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से रेल के सपने दिखा कर लोगों को गुमराह किया गया। उसी प्रकार हवाई अड्डे का सपना भी हवा हवाई ही न हो। उन्होंने कहा कि सरकार आज मंहगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
      रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है। कांग्रेस पार्टी किसानों और गरीबों की पार्टी है और उनके हितों के लिए कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी।
    इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव योगेश पटियाल, महामंत्री राकेश जम्वाल, द्रंग कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रद्युम ठाकुर, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हरनाम, जिला मीडिया प्रभार गुरमुख सिंह नामधारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने रेलवे अधिकारियों के साथ की विकासात्मक कार्यों व समस्याओं पर चर्चा…

March 3, 2021 by MBM News Network

जोगिंदरनगर /लक्की शर्मा

बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह जोगिन्दरनगर में रेलवे अधिकारियों के साथ जोगिन्दर नगर में रेलवे विभाग द्वारा किये विकासात्मक कार्यों व कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बैठक की व उन्हें निर्देश जारी किए कि जो भी काम लंबित पड़े हैं, उन्हें  जल्द पूरा किया जाए, ताकि की जनता को आ रही समस्याओं से निजात मिले।

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने रेलवे अधिकारियों के साथ की विकासात्मक कार्यों व समस्याओं पर चर्चा...
रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक में रामस्वरूप शर्मा
      गौरतलब है कि पिछले माह सांसद राम स्वरूप शर्मा द्वारा केंद्र सरकार से पिछले एक बरस से बंद पड़ी पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल सेवा को पुनः बहाल करने का अनुरोध किया गया था,जो प्रदेश की जनता सहित यहां के सैनिकों को काफी राहत प्रदान करती थी। सासंद राम स्वरूप शर्मा द्वारा लोकसभा के शून्यकाल में चर्चा में भाग लेने पर रेल सेवा पुनः बहाल करने के अनुरोध के बाद कोविड महामारी के कारण बन्द हुई यह रेल सेवा बहाल हुई।
      बैठक में रेलवे उपभोक्ता बोर्ड के सदस्य पंकज जम्वाल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पठानकोट राकेश कुमार,सेक्शन इंजीनियर पालमपुर वीर पाल सिंह परमिंदर सिंह,असिस्टेंट डिविशनल इंजीनियर पालमपुर विनोद कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बलबीर सिंह ठाकुर व सहायक अभियंता ईशान उपस्थित रहे।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

सुंदरनगर पुलिस ने पिछले 6 महीनों में 14,843 चालान काट वसूला 18.24 लाख जुर्माना

March 3, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 3 मार्च : प्रदेश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसके बाद अब कभी भी यह नया कानून जिसमें यातायात नियमों की उलंघना करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना का प्रावधान किया है जो लागू होने जा रहा है। इससे आशा व्यक्त की जा रही है कि लोग नियमों की पालना को लेकर संजीदा रुख अपनाएंगे। जिससे वाहन हादसों में भी अंकुश लगेगा। लेकिन वर्तमान में लोग यातायात नियमों की पालना को लेकर बिल्कुल भी गंभीरता नही दिखा रहे है। ऐसे में नया कानून की वह कितनी पालना करेंगे इसका पता आने वाले समय में ही चलेगा।सुंदरनगर पुलिस ने पिछले 6 महीनों में 14,843 चालान काट वसूला 18.24 लाख जुर्माना
देश में कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाउन के बाद पिछले छह माह में सुंदरनगर थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 14,843 लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाकर उनसे 18.24 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 6 महीनों में यातायात नियमों की उलंघना पर 34 तरह के जुर्म करने पर 14,843 लोगों के चालान काटे है। थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले छह माह में सबसे अधिक 3088 चालान बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर काटे गए है।
आईडल पार्किंग पर 2627, बिना हैल्मेट के वाहन चलाने पर 631, दोपहिया पर बिना हैल्मेट पीछे बैठने पर1592, ध्वनि प्रदूषण करने पर 1029, बिना वर्दी के कमर्शियल वाहन चलाने पर 1098, वाहन में म्यूजिक सिस्टम का इस्तेमाल करने पर करीब 200 चालान प्रमुख रुप से शामिल है। यह आंकड़े खुद ब्या करते है कि लोग नियमों की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते है और जान हथेली पर रख कर सफर करते है।
वही डीएसपी गुरुबचन सिंह ने कहा की पुलिस नियमों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने का लगातार प्रयास कर रही है। इसके बाद भी जो यातायात नियमों की उलंघना करने से बाज नहीं आ रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लापरवाह वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सुंदरनगर में शुरू हुआ ई-रिक्शा

March 3, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 3 मार्च : हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को लेकर एनजीटी के निर्देशों की अनुपालना मंडी जिला में शुरू हो गई है। इसके तहत मंडी प्रशासन के द्वारा बिजली से चलने वाले ई-रिक्शा की शुरुआत सुंदरनगर में कर दी गई है। प्रशासन द्वारा बड़ा कदम उठाते हुए अब कम किराए के साथ लोगों को ध्वनि व धुआं रहित ई-रिक्शा की सवारी की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सुंदरनगर में शुरू हुआ ई-रिक्शा
     वहीं, स्थानीय लोगों की माने उन्हें भी ई-रिक्शा पर सफर करना एक आनंद से भरपूर सफर लग रहा है। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल  (एनजीटी) के निर्देश की अनुपालना में गठित जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक में ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया है। मंडी जिला प्रशासन के द्वारा नगर परिषद सुंदरनगर में 100 ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया है।
      जिला मुख्यालय के बाद सुंदरनगर मंडी का दूसरा बड़ा शहर है और देश के 200 प्रदूषित नगरों में सुंदरनगर को शामिल किया गया है। प्रदेश के सात प्रदूषित शहरों में बद्दी, नालागढ़, पांवटा साहिब, डमटाल, कालाअंब और परवाणू औद्योगिक क्षेत्र होने से वहां वायु प्रदूषण हो सकता है, लेकिन सुंदरनगर में कोई उद्योगिक ईकाई भी नहीं होने के बावजूद वायु प्रदूषण होना चिंता का विषय है।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

नए रूप में नजर आएगी एशिया की पहली हौलेज-वे सिस्टम ट्रॉली…  

March 3, 2021 by MBM News Network

जोगिंदरनगर/लक्की शर्मा
एशिया की पहली हौलेज वे सिस्टम ट्रॉली अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी। हाईकोर्ट की दखल के बाद अब पंजाब सरकार इसके रखरखाव व सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।नए रूप में नजर आएगी एशिया की पहली हौलेज-वे सिस्टम ट्रॉली...  

जोगिंदरनगर स्थित शानन पावर हाउस से विंच कैंप तक लगभग 5 किलोमीटर लंबे ट्रैक की हालत बेहद चिंतनीय थी, लेकिन अब ट्रैक पर लगे स्लीपर को बदलने का काम जोरों पर जारी है।  रोप-वे ट्रॉली को भी नया रूप दिया जा रहा है। महीने भर में हैरिटेज ट्रॉली नए रूप में दौड़ना शुरू कर देगी।

पंजाब सरकार अब इस ट्रॉली को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने जा रहा है। आने वाले दिनों में सैलानियों को भी इसका सफर करने का मौका मिल पाएगा।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 231
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • संगड़ाह : 19 साल लापता युवक का शव जंगल से बरामद, 48 घंटे में आत्महत्या का दूसरा मामला 
  • Ease of Living Index सर्वे में शिमला शहर देशभर में श्रेष्ठ
  • पांवटा साहिब : संदूक से निकली 21 साल की ममता की लाश…इन बिंदुओं पर पुलिस की नजरें
  • सिरमौर में 8 मार्च से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगी कोरोना वैक्सीन
  • सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कन्याल ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021