Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 10 जून : हिमाचल प्रदेश पुलिस बीबीएमबी की सुरक्षा को सीआईएसएफ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स को बिल्कुल भी नहीं देना चाहती। इसके लिए हिमाचल पुलिस ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इस मामले पर गंभीरता दिखाने का आह्वान किया है। यह बात डीजीपी संजय कुंडू ने शनिवार को थर्ड बटालियन पंडोह में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही।  बता दें कि केंद्र सरकार की पावर मिनिस्ट्री ने बीबीएमबी यानी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बीएसएल प्रोजेक्ट की सुरक्षा का जिम्मा हिमाचल पुलिस से छीनकर सीआईएसएफ को देने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया भी जारी हो गई है,…

Read More

मंडी, 10 जून : डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को देश की नंबर 1 पुलिस बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। यह बात उन्होंने शनिवार को थर्ड बटालियन पंडोह में नव दीक्षित आरक्षियों की पासिंग आउट परेड को सम्बोधित करते हुए कही। संजय कुंडू ने कहा कि उन्होंने डीजीपी बनने के बाद विभाग में काफी कुछ बदलने की कोशिश की है। पिछले तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश पुलिस सीसीटीएनएस यानी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम में लगातार पहले स्थान पर रह रही है। यह अपने आप में गर्व की बात है।…

Read More

मंडी, 10 जून : सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर को मर्यादा में रहकर राजनीति करने की नसीहत दी है। सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल तोड़ने पर मौके पर चंपा ठाकुर को लताड़ लगाने के बाद अनिल शर्मा ने अब मीडिया में इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी। अनिल शर्मा ने बताया कि पूर्व सीपीएस ने भी खुद से पहले उन्हें कैंडल थमाई थी, क्योंकि वो प्रोटोकॉल जानते हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि सुंदरनगर में भी चंपा ठाकुर ऐसा ही कर चुकी हैं। वहां पर…

Read More

मंडी, 9 जून : जिला प्रशासन द्वारा गठित विभिन्न विभागों की साझा टीम ने शुक्रवार को मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर बाल मजदूरी कर रहे पांच बच्चों को रेस्क्यू किया है। यह बच्चे इंदिरा मार्केट, चंद्रलोक गली और मंडी बस स्टैंड के पास मजदूरी कर रहे थे। तीन बच्चे ढाबे पर मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किए गए, जबकि दो बच्चे डेली नीड शॉप से रेस्क्यू किए गए। एडीएम मंडी अश्वनी कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा बाल श्रम बचाव अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने…

Read More

मंडी, 09 मई : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुख की सरकार पर तंज कसा है। जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा है कि वो पैसा न होने का ही रोना रो रहे हैं जबकि उन्होंने खुद इन्हीं संसाधनों के साथ पांच वर्षों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार चलाई।  इस दौरान कई ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं।    यह बात हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के गाड़ागुशैनी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू लॉकप्रिय मुख्यमंत्री…

Read More

मंडी, 09 जून : अगर आप देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और यहां के संस्कारों की सही और सटीक जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप www.thesamskara.in वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी हासिल कर पाएंगे। चार संस्थाओं ने मिलकर “सम्सकरा” के नाम से वेबसाइट को लॉन्च किया है। वेबसाइट की लॉन्चिंग सोच संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने की। उन्होंने सम्सकरा की पूरी टीम को इसके लिए बधाई दी है। राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि “सम्सकरा” का मतलब संस्कार होता है। यह संस्कार हर व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि “सम्सकरा” के नाम से अभी तक…

Read More

मंडी, 8 जून : मंडी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के सदर विधायक अनिल शर्मा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी व कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर पर उस समय बरस पड़े, जब सरस्वती पूजन के दौरान चंपा ठाकुर ने विधायक अनिल शर्मा से पहले ही दीप प्रज्वलित कर दिया। ऐसा करने पर जहां विधायक अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के सामने ही न केवल चंपा ठाकुर की क्लास नहीं, बल्कि उन्हें खरी-खरी भी सुनाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी। जबकि बीजेपी विधायक अनिल शर्मा व चंपा ठाकुर सहित कई कांग्रेसी…

Read More

मंडी, 08 जून : आंगनबाड़ी व आशा वर्कर की वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों पर सरकार पूरी तरह से गौर कर रही है। आने वाले समय में सरकार द्वारा इनके लिए नई पॉलिसी तैयार की जाएगी। इस बात के संकेत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने में दिए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मंडी शहर के संस्कृति सदन में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘देई’ अभियान के शुभारंभ के मौके पर अपने संबोधन के दौरान यह सब बोल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि…

Read More

मंडी, 07 जून : बीते 5 जून को पंडोह के बास्ता गांव में पहाड़ी पर खून से लथपथ मिले महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। अभी भी पुलिस के हाथ खाली है और कातिल खुलेआम घूम रहा है। सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) सहित कई अहम सुराग पुलिस के हाथ जरूर लगे हैं, लेकिन कातिल अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। बीते रोज जहां नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम (postmortem) कराया गया, वहीं एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। 3 दिन बीत जाने के बाद बुधवार को…

Read More

मंडी, 07 जून :  सवारियों ने पहले सड़क पर बनी खाईयों को पत्थर डालकर भरा और उसके बाद बस को आगे ले जाया जा सका। सवारियों द्वारा सड़क में बानी  खाइयां को भरने का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रहा है।    वीडियो करसोग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली माहुंनाग-सरत्योला सड़क का है। यह इलाका मौजूदा सरकार के लोक निर्माण मंत्री के गृहक्षेत्र के साथ लगता है। 3 करोड़ की लागत से बनी यह 7 किमी लंबी सड़क आज तक पक्की नहीं हो पाई है। इसलिए जरा सी बारिश हो जाने पर इस सड़क पर सफर करना जोखिम…

Read More