Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 28 नवंबर : अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी के दौरान स्थानीय पुलिस थाने में एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना मेला ड्युटी पर तैनात अन्य जवानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए 5 पुलिसकर्मियों में से 2 पुलिसकर्मी मेले में ड्यूटी दे रहे थे, जबकि 2 पुलिसकर्मी चौकी के हैं। वही रेणुका के एसएचओ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। मेले में ड्यूटी दे रहे दो पुलिसकर्मी प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गए हैं क्योंकि इन दिनों यहां अंतर्राष्ट्रीय मेला रेणुकाजी जारी है। मेले दौरान इस बार…

Read More

संगड़ाह, 28 नवम्बर : कोरोना संकट को देखते हुए पुलिस व प्रशासन द्वारा बार बार लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे लोगों के आज संगड़ाह संगड़ाह पुलिस द्वारा चालान किए गए। पुलिस द्वारा यहां आधा दर्जन लोगों के चालान 5000 रूपए जुर्माना वसूला गया है। वहीं एक शख्स द्वारा जुर्माना न दिए जाने के चलते उक्त चालान कोर्ट के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा चालान किए जाने के बाद देर शाम तक सभी लोग मास्क पहने दिखे। पुलिस द्वारा…

Read More

संगड़ाह, 27 नवम्बर : भूतमढ़ी के समीप अवैध (Illegal) रूप से चल रही एक चूना खदान (Lime Stone Mine) को विभाग द्वारा बन्द करवाया गया। जेसीबी मशीन से लाइमस्टोन माइन का संपर्क मार्ग बंद किया गया। प्रर्यावरण प्रेमी बबलू चौहान द्वारा इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हैल्पलाइन नंबर पर की गई थी। यहां चल रही खदानों में सुबह बसों के आने जाने के दौरान ब्लास्टिंग(Blasting) किए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसके अलावा उपमंडल संगड़ाह की चुना खदानों से निकलने वाले ओवरलोडेड ट्रकों(Over Loaded Trucks) के चालान न होने का मुद्दा भी शिकायतकर्ता द्वारा उठाया गया था।  …

Read More

संगड़ाह, 25 नवम्बर :  सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर बुधवार को इस साल का तीसरा हिमपात हुआ। देर शाम से चूड़धार में बर्फबारी हो रही है और हिमपात जारी रहा। चूड़धार पर्वत श्रृंखला के साथ लगती उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली हरिपुरधार, गत्ताधार व नौहराधार की पहाडिय़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ गई है तथा पूरे जिला में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। चोटी पर डेढ़ फुट तक हिमपात हो चुका है। गत माह तक जहां क्षेत्र के किसान बागबानों को बारिश के लिए लंबा इंतजार…

Read More

  संगड़ाह, 24 नवंबर : संगड़ाह- हरिपुरधार मार्ग पर पिछले 8 घंटों में 2 वाहन दुर्घटनाएं हुई। पहली कार दुर्घटना सोमवार देर सायं हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए। इसके बाद सोमवार मध्य रात्रि एक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार चालक की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह टिप्पर रेत लेकर संगड़ाह से हरिपुरधार की ओर जा रहा था। सुंदरघाट के समीप चालक का गाड़ी से नियंत्रण हटने के कारण टिप्पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में समा गया। सैंज गांव के 24 वर्षीय चालक चमन दुर्घटना में गंभीर रूप से…

Read More

संगड़ाह, 24 नवंबर : सामाजिक कार्यकर्ता विनीता को पुलिस कर्मी द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए जाने के मामले में जनवादी महिला समिति तथा विभिन्न संगठनों द्वारा  संगड़ाह में रोष रैली निकाली गई। प्रर्दशनकारियों द्वारा पुलिस थाना परिसर से मिनी सचिवालय तक रैली के दौरान प्रदेश सरकार व सिरमौर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद दोपहर सवा एक से दो बजे तक मिनी सचिवालय परिसर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, संगड़ाह इकाई की अध्यक्ष मीरा चौहान तथा स्वयंसेवी संस्था पीएपीएन कार्यकर्ता बलवीर आदि द्वारा मौजूद महिलाओं…

Read More

संगड़ाह, 24 नवंबर : करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना हरिपुरधार के लाखों के पंप विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय सगड़ाह के बाहर करीब दो साल से जंग खा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान हालांकि उक्त पंप प्लास्टिक के कवर अथवा तिरपाल से ढके हुए थे, मगर अब बारिश व हवाओं से उक्त कवर भी फट चुके हैं। लोग लाखों की इस सरकारी मशीनरी की दुर्दशा चर्चा का विषय बनी हुई है, हालांकि विभाग के अधिशासी अभियंता के अनुसार यह पंप अभी गारंटी पीरियड में है और बारिश में भी इन्हें जंग नहीं लगता। विभाग के…

Read More

संगड़ाह 18 नवंबर : चूड़धार के जंगल में डोडरा-क्वार के भेड़पालक बर्फबारी के बीच 18 घंटे तक अपने पशुधन के साथ भूखे प्यासे फंसे रहे। बर्फीली ठंड व भूख प्यास के कारण इनकी 5 भेड़ बकरियों की भी मौत हो गई। रविवार देर शाम जब अचानक बर्फबारी शुरू हुई, तो डोडरा-क्वार के भेड़ पालक मंगतराम व धनराज अपनी 400 भेड़ बकरियों के साथ चूड़धार के जंगल मे छडियारा नामक स्थान पर डेरा लगाए हुए थे। उनके पास न तो कोई टेंट था और न ही भेड़ बकरियां रखने का कोई अन्य व्यवस्था हो सकी। भेड़पालकों ने अपने पशुओं के साथ…

Read More

संगड़ाह, 17 नवंबर : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में 4 माह से खाली चल रहे एसडीएम (SDM ) के पद पर डॉ विक्रम नेगी द्वारा कार्यभार ग्रहण किया जा चुका है। 2014 के बैच के एचएएस  (HAS) अधिकारी डॉ विक्रम इससे पूर्व बतौर एसी प्रोटोकॉल (AC Protocol) परमाणु कार्यरत थे। विक्रम नेगी किन्नौर जिला के रहने वाले हैं तथा प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer) बनने से पहले वह करीब तीन साल आयुर्वेदिक विभाग (Ayurveda Department) में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। बातचीत में डॉ विक्रम ने कहा कि, प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू…

Read More

संगड़ाह,16 नवंबर : गिरीपार क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाको में रविवार रात से रुक- रुक कर बरिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रो में रातभर जमकर बारिश हुई। सिरमौर के सबसे ऊंचे शिखर चूड़धार में रविवार रात से लगातार ही बर्फबारी हो रही है। चूड़धार में सीजन की यह पहली बर्फबारी है, जबकि हरिपुरधार क्षेत्र में कई सालों बाद दिवाली में पहली बार बर्फबारी हुई है।           हरिपुरधार, थियानबाग, चांदपुरधार, भंगाइणी मंदिर, दियुड़ी खड़ाह, कुपड़ की धार, छिंडियारा, कालाबाग व आइणधार समेंत क्षेत्र की सभी चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चूडधार में लगभग 2…

Read More