संगड़ाह, 28 नवम्बर : कोरोना संकट को देखते हुए पुलिस व प्रशासन द्वारा बार बार लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे लोगों के आज संगड़ाह संगड़ाह पुलिस द्वारा चालान किए गए। पुलिस द्वारा यहां आधा दर्जन लोगों के चालान 5000 रूपए जुर्माना वसूला गया है। वहीं एक शख्स द्वारा जुर्माना न दिए जाने के चलते उक्त चालान कोर्ट के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा चालान किए जाने के बाद देर शाम तक सभी लोग मास्क पहने दिखे।
पुलिस द्वारा चालान न किए जाने से पूर्व मुख्य बाजार में अधिकतर लोग बिना मास्क नजर आ रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में अब तक कुल 55 के करीब लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तथा इनमें से 49 के लगभग लोग ठीक हो चुके हैं।
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को यहां बिना मास्क घूमने वाले 5 लोगों से 5000 रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। इसके अलावा एक शख्स का चालान कोर्ट के लिए भेजा गया है।