Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 07 दिसंबर: सिरमौर की प्रमुख नकदी फसल अदरक (Ginger) के दाम बढ़ने की बजाय घटते जा रहे हैं, गत एक सप्ताह में अदरक की कीमत 20 रुपए  से घटकर 10 रुपए प्रति किलो रह गई है। अदरक को  जिला में किसानों द्वारा करीब 1600 हेक्टेयर उत्तम कृषि भूमि पर उगाई जा रही है। प्रमुख नकदी फसल (Cash Crop) अदरक के इस बार बेहतर उत्पादन के बावजूद वाजिब दाम न मिलने के चलते किसान फसल को बेचने की बजाय स्टोर कर रहे हैं। अदरक के दाम गिरने के मुख्य कारण आढ़तियों का किसान आंदोलन में व्यस्त होना, पाकिस्तान से व्यापार…

Read More

संगड़ाह, 7 दिसम्बर : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में बिना डॉक्टर के चल रहे अस्पताल में डॉ अनुप्रिया द्वारा बतौर स्वास्थ्य अधिकारी (Medical Officer) कार्यभार ग्रहण किया गया। सीएचसी (CHC) में डॉक्टर के दो पद जहां पिछले करीब 7 साल से नहीं भरे गए, वहीं विगत अगस्त माह में यहां तैनात दोनों डॉक्टर चले गए थे। तब से आज तक स्वास्थ्य खंड के अन्य संस्थानों से यहां दो चिकित्सक प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर भेजे जा रहे हैं। अस्पताल में कोरोना काल में एक भी स्थाई डॉक्टर न होने से क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी थी। जनवादी महिला समिति द्वारा विगत 24 नवम्बर को…

Read More

संगडाह, 5 दिसंबर :  उपमंडल की गिरी नदी में पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ लगातार चलाए अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है।  शुक्रवार को डीएसपी संगडाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस टीम जुट गई है। डीएसपी शक्ति सिंह ने गिरी नदी में अवैध खनन करने वाले पर 10 चालान किए और एक लाख जुर्माना किया। इस दौरान अवैध रूप से रेत ले जा रहे एक  ट्रैक्टर से 4500 रुपए वसूल किए गए।        डीएसपी द्वारा एक हफ्ते में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ दूसरी बहुत बड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले रेणुका मेले…

Read More

संगड़ाह, 4 दिसम्बर : क्षेत्र में लगातार कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को यहां डीएसपी कार्यालय व पुलिस थाना रेणुका में 4 पुलिस कर्मी व एक होमगार्ड जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में वीरवार को 14 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए, जिसमें से 4 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। मंगलवार को पुलिस थाना संगड़ाह के डीएसपी कार्यालय में एक पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित होने के उपरांत बुधवार को 8 पुलिसकर्मियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति के आरटी पीसीआर सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा…

Read More

संगड़ाह, 4 दिसंबर : माइनस डिग्री (Minus Degree) तापमान (Temperature) में बर्फ के बीच तीन युवक 28 घंटे तक तीन युवक चूडधार (Churdhar) के जंगल में भटकते रहे। चूडधार यात्रा पर रोक के बावजूद दो से अढाई फुट बर्फ के बीच बुधवार को करनाल (हरियाणा) के तीन युवक राजन, अंकुश व रौनक कुमार चूडधार यात्रा पर निकल गए।       तीनों युवक 2 दिसंबर को हरिपुरधार के रास्ते से चूडधार के निकल पड़ें। दिन भर चलने पर यह युवक तीसरी नामक स्थान पर पहुंचे, मगर यहां से रास्ता भटक गए। अंधेरा होने पर यह तीनों युवक घबरा गए। इन्होने…

Read More

संगड़ाह,02 दिसंबर : उपमंडल के हरिपुरधार उपतहसील की ग्राम पंचायत गेहल डिमाइना के गवाहू गांव का 55 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया है। पिछले एक सप्ताह के अधिक समय से घर वापस न लौटने के बाद परिजनों ने पुलिस चौकी हरिपुरधार में गुमशूदगी का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, परिजनों ने अपने स्तर पर लापता को हर जगह तलाशा। लेकिन, अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत गवाहू गांव के अनंतराम पुत्र चानन सिंह 24 नवंबर को अपने घर से ड्यूटी पर हरिपुरधार निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे…

Read More

संगड़ाह, 01 दिसंबर  : उपमंडल के हरिपुरधार में आज सुबह एक अज्ञात शव मिला है।  जिसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्रारंभिक जांच में  व्यक्ति प्रवासी मजदूर लग रहा है ,जिसकी उम्र लगभग 30-32 वर्ष हो सकती है, ऊँचाई लगभग 5/4 जो नीले रंग की जैकेट और लाल रंग का लोअर पहने था। मृतक के पास कोई मोबाइल फोन या पर्स नहीं मिला। मृतक के बाएं हाथ से विकलांग हैं।शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। डीएसपी  शक्ति सिंह  का बताया कि धारा 174 सीआरपीएफ के तहत…

Read More

संगड़ाह, 1 दिसंबर: उपमंडल मुख्यालय में प्रगतिशील किसान तपेंद्र चौहान द्वारा शुरू किए गए “हिम एग्रो मशरूम प्रोडक्शन सेंटर” में सात बेरोजगारों के लिए रोज़गार का अवसर भी पैदा हुआ है। रोज़गार देने के साथ-साथ मशरूम उत्पादन केंद्र द्वारा प्रतिदिन औसतन 250 किलो मशरूम की पैदावार की जा रही है। एक माह में मशरूम सेंटर से करीब एक लाख रुपए की मशरूम बेची जा चुकी है। खास बात ये है कि इस केंद्र में गर्मियों में भी मशरूम पैदा हो सकेगी। दरअसल क्षेत्र में मार्च माह के बाद तापमान 25 डिग्री से ज्यादा होने के चलते यहां मशरूम खराब होने लगती है अथवा पैदावार बंद…

Read More

संगड़ाह, 29 नवम्बर: क्षेत्र में ठेकेदार की मनमर्जी का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने सड़क पर अपनी मर्जी से गलत जगह पुलिया बना दी। हालांकि मनमर्जी उस समय धराशायी हो गई जब लोगों द्वारा मामले को सोशल मीडिय़ा पर शेयर किया गया हैं। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले पीपली-चेउड़ी संपर्क मार्ग पर विभाग के ठेकेदार द्वारा अपनी मर्जी से गलत जगह पुलिया बनाए जाने का मामला सोशल मीडिय़ा पर छाया। पुलिया की वीडियो बनाकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को भेजी गई। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के सहायक अभियंता राजेश धीमान द्वारा कल्वर्ट…

Read More

संगड़ाह, 28 नवंबर : अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी के दौरान स्थानीय पुलिस थाने में एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना मेला ड्युटी पर तैनात अन्य जवानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए 5 पुलिसकर्मियों में से 2 पुलिसकर्मी मेले में ड्यूटी दे रहे थे, जबकि 2 पुलिसकर्मी चौकी के हैं। वही रेणुका के एसएचओ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। मेले में ड्यूटी दे रहे दो पुलिसकर्मी प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गए हैं क्योंकि इन दिनों यहां अंतर्राष्ट्रीय मेला रेणुकाजी जारी है। मेले दौरान इस बार…

Read More