Author: विनोद ठाकुर

राजगढ़, 29 सितंबर : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पलाशला गांव में भूस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का 2 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला पाया है। एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन भी कोई पता नहीं लगा पाई। सोमवार रात उपमंडल संगड़ाह की लानाचेता पंचायत के किट्टा गांव के इस 22 वर्षीय युवक की मलबे में दबी मशीन हालांकि मिल चुकी है, मगर ऑपरेटर का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम राजगढ़ और एनडीआरएफ टीम कमांडर के अनुसार कल भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। टीम कमांडर इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के अनुसार पिछले कल से…

Read More

संगड़ाह, 26 सितंबर : भारी बारिश से नाले में आई बाढ़ के कारण उपमंडल की सेर-तंदूला पंचायत के मैथली गांव के 65 वर्षीय यशवंत पानी के तेज बहाव के साथ बाह गया। इस दौरान व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सांय यशवंत अपने दोस्त सुखदेव के साथ कुफ्टू गांव से अपने घर जा रहे थे। सेर तंदुला स्कूल के साथ लगते बरसाती नाले को पार करते हुए वह अचानक बाढ़ व भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गया। वहीं, सुखदेव की जान बच गई। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर यशवंत को मलबे…

Read More

संगड़ाह, 24 सितंबर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गिरीपार को जनजातीय पर पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, अभी केवल केंद्रीय कैबिनेट से इस मुद्दे को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि किसी भी बिल को लोकसभा व राज्यसभा के पारित होने के बाद कानून का रूप मिलता है। गिरिपार की जनता को जनजातीय दर्जा भी इसी प्रक्रिया से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे ऐसे प्रचारित कर रही है जैसे पूरा काम हो गया हो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके पति…

Read More

संगडाह, 23 सितंबर : उपमंडल के संगडाह में पालर, पिडियाधार, रोड़ पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। पिछले तीन दिन डेबरघाट से दो किलोमीटर आगे आरलोग के पास बारिश के कारण सड़क के पिछले हिस्से में दरार और भारी भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने पिछले कल स्थाई रूप से सड़क को ठीक कर दिया था, जिसमें छोटे वाहन और बसों को चालकों ने जान जोखिम में डालकर आर पार किया था। बीती रात भारी बारिश के कारण रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण अब छोटे वाहन भी नहीं जा पा…

Read More

संगड़ाह, 23 सितंबर : श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदू ददाहू में खंड विकास कार्यालय खोलने को लेकर मंत्रीमंडल की बैठक मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला के दौरान ददाहू में लंबे समय से चली आ रही बीडीओ कार्यालय को खोलने की मांग को स्वीकार करते हुए खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसके लगभग 10 माह बाद वीरवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ददाहू में खंड विकास कार्यालय आवश्यक पदों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आजादी…

Read More

मंडी, 23 सितंबर : सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि अब रिवाज बदल गया है। अब प्रधानमंत्री मंच से घोषणा नहीं करते बल्कि प्रदेश को उसकी जरूरत से अधिक बिना मांगे ही दे देते हैं। यह बात उन्होंने बीती शाम मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का समझना होगा कि अब देश की बागडोर एक सशक्त प्रधानमंत्री के हाथ में है जिनका हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है। अब वो दौर नहीं रहा जब प्रधानमंत्री मंच से घोषणाएं तो कर…

Read More

संगड़ाह, 20 सितंबर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) चुनाव की दहलीज पर है। चंद सप्ताह के भीतर चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। राजनीतिक दलों ने जातीय समीकरण बिठाने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच राजनीतिक दलों के मंसूबों के विपरीत सिरमौर (Sirmour) के संगड़ाह उपमंडल में ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे व मेलजोल की एक शानदार मिसाल कायम की है। रिमोट इलाकों में जहां एक तरफ स्वर्ण समाज पर ये आरोप लगते हैं कि वो दलितों को मंदिर या पानी की बावड़ियों पर नहीं आने देते, वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत बड़ोल के कुणा गांव में ब्राह्मण व सामान्य जाति…

Read More

संगड़ाह, 16 सितंबर : वर्ष 2005 से बजट व राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव से लंबित नौहराधार-चूड़धार सड़क का निर्माण कार्य वर्क आर्डर होते ही शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री (Chief Minister) द्वारा 5 मई 2022 को शिलान्यास किया गया था, मगर आधे रास्ते (चाबधार) तक बनने वाली सड़क के ठेकेदार की पूरी सिक्योरिटी राशी जमा न होने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। बुधवार को तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू करवा दिया गया है। सड़क को लेकर रोचक तथ्य यह है कि चाबधार के ग्रामीण 7 से 10…

Read More

संगड़ाह, 11 सितंबर : उपमंडल के 1500 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र सैरतंदुला लंबे समय से खुद बीमार चल रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ न होने के कारण पिछले कई वर्षों से ताला लटका है। एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के दावे करती नही थकती, वहीं दूसरी तरफ स्टाफ के भारी अभाव के चलते क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह उप स्वास्थ्य केंद्र 33 वर्ष पहले 1989 में खोला गया था। पिछले तीन चार वर्षो से इस केंद्र में स्टाफ के नाम कर एक चतुर्थ श्रेणी…

Read More

संगड़ाह, 08 सितंबर : अरिहंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नाहन की कला संकाय जमा दो की छात्रा स्तुति पुंडीर का चयन जिला सिरमौर की बैडमिंटन टीम के लिए हुआ है। छह सितंबर को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में समाप्त हुई अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतने के बाद अब स्तुति पुंडीर 18 से 22 अक्तूबर तक बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। मूलतः नौहराधार से संबंध रखने वाली स्तुति पुंडीर के पिता अजेंद्र पुंडीर ने बताया कि स्तुति पहले 14 वर्ष से कम आयु…

Read More