Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 05 अक्तूबर : उपमंडल के साथ लगते गांव टिकरी में मंगलवार देर रात एक पिकअप (HP71 1664) खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। मृतकों की पहचान ईश्वर, राम स्वरूप व गीता राम निवासी टिकरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप संगडाह से टिकरी सरकारी सीमेंट लेकर जा रही थी। इसी दौरान टिकरी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शवों को खाई से बाहर निकला। उधर, पुलिस ने बताया की शवों को कब्जे में ले…

Read More

संगड़ाह, 4 अक्तूबर : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह को राजधानी शिमला, सोलन, राजगढ़ व नौहराधार से जोड़ने वाले संगडाह-पिडियाधार-राजगढ़ सडक पर मंगलवार को 11 दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्न शर्मा व साहयक अभियंता बोगधार हरिचंद चौहान ने बताया कि शुरुआती 2 दिनों में जहां जमीन के मालिक के मना करने के चलते काम नहीं हो सका, वहीं कल फिर से हुआ। उन्होंने कहा कि दो 2 जेसीबी मशीन यहां लगातार मलबा हटाने में लगी है। उक्त मुख्य सड़क बंद होने से जहां 7 बसों के रूट बंद है, वहीं 2 दर्जन…

Read More

संगड़ाह, 03 अक्तूबर : उपमंडल संगड़ाह के क्यारा-जरग में फ्रूट प्रोसेसिंग व एसेंशियल ऑयल यूनिट चलाने वाले दुर्गा किसान क्लब के अध्यक्ष महिमा नंद शर्मा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार 2 दिन पहले उनके पेट में तेज दर्द उठा तो उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका देहान्त हो गया। विकासखंड संगड़ाह के माईना गांव के 44 वर्षीय महिमानंद अपने युनिट में हर साल लाखों के फल, सब्जी व जड़ी-बूटियों के जूस, पाउडर, जैम व जैल जैसे प्रोडक्ट तैयार करते थे। क्षेत्र की इस पहली फूड प्रोसेसिंग…

Read More

संगडाह, 01 अक्टूबर : राजगढ़ उपमंडल के पलाशला गांव में भूस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का 5 दिन बाद मिट्टी के नीचे दबा शव आखिरकार मिल गया है। एनडीआरएफ की टीम भी खाली हाथ लौटकर चली गई थी। स्थानीय प्रधान विद्यानंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उपमंडल संगड़ाह की लानाचेता पंचायत के किट्टा गांव के 22 वर्षीय युवक का मलबे से शव बरामद किया गया है। उधर, लानाचेता के अंकित का छोटी उम्र में इस दुनिया से चले जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read More

संगड़ाह,30 सितंबर : गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग को मंजूरी मिलने पर गुरुवार को हाटी समिति ने उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे धन्यवाद रैली अथवा खुमली का आयोजन किया। प्रदेश के खाद्य एंव आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष भाजपा नेता बलदेव तोमर की अध्यक्षता में हुई। इस खुमली में हाटी समिति अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री, सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कनयाल,बीडीसी अध्यक्ष संगड़ाह मेला राम शर्मा व भाजपा नेता रूप सिंह तथा नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता बलदेव तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गिरिपार वासियों द्वारा…

Read More

राजगढ़, 29 सितंबर : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पलाशला गांव में भूस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का 2 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला पाया है। एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन भी कोई पता नहीं लगा पाई। सोमवार रात उपमंडल संगड़ाह की लानाचेता पंचायत के किट्टा गांव के इस 22 वर्षीय युवक की मलबे में दबी मशीन हालांकि मिल चुकी है, मगर ऑपरेटर का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम राजगढ़ और एनडीआरएफ टीम कमांडर के अनुसार कल भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। टीम कमांडर इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के अनुसार पिछले कल से…

Read More

संगड़ाह, 26 सितंबर : भारी बारिश से नाले में आई बाढ़ के कारण उपमंडल की सेर-तंदूला पंचायत के मैथली गांव के 65 वर्षीय यशवंत पानी के तेज बहाव के साथ बाह गया। इस दौरान व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सांय यशवंत अपने दोस्त सुखदेव के साथ कुफ्टू गांव से अपने घर जा रहे थे। सेर तंदुला स्कूल के साथ लगते बरसाती नाले को पार करते हुए वह अचानक बाढ़ व भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गया। वहीं, सुखदेव की जान बच गई। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर यशवंत को मलबे…

Read More

संगड़ाह, 24 सितंबर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गिरीपार को जनजातीय पर पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, अभी केवल केंद्रीय कैबिनेट से इस मुद्दे को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि किसी भी बिल को लोकसभा व राज्यसभा के पारित होने के बाद कानून का रूप मिलता है। गिरिपार की जनता को जनजातीय दर्जा भी इसी प्रक्रिया से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे ऐसे प्रचारित कर रही है जैसे पूरा काम हो गया हो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके पति…

Read More

संगडाह, 23 सितंबर : उपमंडल के संगडाह में पालर, पिडियाधार, रोड़ पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। पिछले तीन दिन डेबरघाट से दो किलोमीटर आगे आरलोग के पास बारिश के कारण सड़क के पिछले हिस्से में दरार और भारी भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने पिछले कल स्थाई रूप से सड़क को ठीक कर दिया था, जिसमें छोटे वाहन और बसों को चालकों ने जान जोखिम में डालकर आर पार किया था। बीती रात भारी बारिश के कारण रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण अब छोटे वाहन भी नहीं जा पा…

Read More

संगड़ाह, 23 सितंबर : श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदू ददाहू में खंड विकास कार्यालय खोलने को लेकर मंत्रीमंडल की बैठक मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला के दौरान ददाहू में लंबे समय से चली आ रही बीडीओ कार्यालय को खोलने की मांग को स्वीकार करते हुए खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसके लगभग 10 माह बाद वीरवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ददाहू में खंड विकास कार्यालय आवश्यक पदों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आजादी…

Read More