Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 07 जनवरी : उपमंडल संगडाह के अंतर्गत देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। दुर्घटना में दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 7:30 बजे ददाहू-संगडाह मार्ग पर खड़कोली के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान सतपाल (47) पुत्र पुन्नू राम व दुर्गाराम पुत्र कुंदन सिंह (36) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में (40) घायल जय प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद…

Read More

संगडाह, 30 दिसंबर : उपमंडल संगडाह के नौहराधार तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गवाही के गांव निहोग के सेवानिवृत्त शिक्षक का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।      जानकारी के मुताबिक उक्त शिक्षक राजगढ़ से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान वह नाहन-टोंडा बस का नौहराधार में इंतजार कर रहे थे। करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ने से वह अचानक गिर पड़े, बस के इंतजार में खड़े लोग उन्हें सीएचसी नौहराधार ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।     वर्तमान में मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक जियालाल शास्त्री कांग्रेस ओबीसी सेल जिला अध्यक्ष थे।…

Read More

संगड़ाह, 26 दिसंबर : उपमंडल में कोरोना महामारी की आशंका के चलते संगड़ाह के टेलर सुरेश कुमार ने एक बार फिर निशुल्क मास्क डिस्ट्रीब्यूशन का काम शुरू किया है। टेलर सुरेश कुमार ने देश में कोविड महामारी के चलते पहले लॉकडाउन के दौरान 14 मार्च से निशुल्क मास्क बांटने का अभियान शरू किया था। रविवार को टेलर एक बार फिर से क्षेत्र के 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा विद्यालय लुधियाना में आयोजित एनएसएस (NSS) कैंप के दौरान मौजूद 50 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मास्क के अलावा कपड़े के कैरी बैग भी वितरित किए। उन्होंने छात्रों से जिला प्रशासन की नई एडवाइजरी के मुताबिक भीड़-भाड़…

Read More

संगड़ाह, 22 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा संगडाह में विद्युत बोर्ड के एक डिवीजन सहित दो सब डिवीजन संगडाह और हरिपुरधार  सहित बोगधार, क्षेत्र में खुले स्वास्थ्य संस्थान को डि-नोटिफाई कर दिया गया है। उसके विषय में श्री रेणुका जी भाजपाइयों ने भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।  श्री रेणुका जी से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने लगातार तीसरी बार बने विधायक विनय कुमार और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि जो पिछली जयराम सरकार ने संस्थान खोले हैं। उन्हें बंद नहीं…

Read More

संगड़ाह, 20 दिसंबर : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही नौहराधार व हरिपुरधार में पशुओं का जमावड़ा शुरू हो जाता है। सर्दियों के मौसम में चारे की कमी के कारण आस-पास के गांवों से लोग आवारा पशुओं को जंगल में छोड़ देते है। यूं तो ग्रामीणों द्वारा अपने पशुओं को आवारा छोड़ने से लोग पहले ही परेशान है। मगर जब सोमवार को सोलन जिले के चायल से आवारा पशुओं से भरा एक कैंटर नौहराधार पहुंचा तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगो ने पशुओं से भरे कैंटर को रोक दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। कैंटर…

Read More

संगड़ाह,18 दिसंबर : सिरमौर के संगडाह उपमंडल मुख्यालय में एसएमसी अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक संगडाह विश्राम गृह में आयोजित की गई, जिसमें एसएमसी टीचर यूनियन की नई कार्यकारिणी का सर्वसहमति से गठन किया गया। इस दौरान अनिल दत्त शास्त्री को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर वेद प्रकाश व हिमानी को नियुक्त किया गया। सचिव के पद पर निवास तथा सह सचिव के पद पर अनिल को नियुक्त किया गया। बैठक में समस्त कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर एसएमसी टीचर यूनियन प्रदेश में नई सरकार…

Read More

संगड़ाह, 14 दिसंबर : तहसील नौहराधार के बोगधार के समीप एक कार (HP 16-8889) के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। कार में सवार चालक समेत दो महिलाएं बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक कार बोगधार से आईटीआई की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार चालक आरटीआई के समीप पहुंचा तो उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत दो महिलाएं घायल हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को सीएचसी नौहराधार में प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रैफर किया गया, जबकि तीन घायलों में…

Read More

संगड़ाह, 12 दिसंबर : सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र के पुन्नरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार (HP79-1755) उलाना से नौहराधार की तरफ आ रही थी। उलाना से मात्र 300 मीटर आगे शिटोरी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक सुरेश कुमार (56) पुत्र चेत सिंह निवासी नौहराधार उलाना की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायल अवस्था में सुरेश कुमार को 108 एंबुलेंस में नौहराधार अस्पताल लाया…

Read More

संगड़ाह, 10 दिसंबर : ददाहू के साथ सटी कटाह शीतला पंचायत के खेरी-चांगन गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कामगार की ड्रिल मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम पेश आया, जब व्यक्ति ड्रिलिंग मशीन से लोहे के उपकरण में छेद कर रहा था। इसी दौरान स्पिनिंग रोड में मफलर लिपटने से उसका गला घुट गया। स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नरेश कुमार (25), पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह, ददाहू के रूप में…

Read More

संगड़ाह, 07 दिसंबर : हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का चुनावी अखाड़ा रहे श्री रेणुका जी क्षेत्र की मतगणना के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संगड़ाह में स्थापित मतगणना में 17 टेबल सज चुके है। स्थानीय SDM के अनुसार तैयारियां पूरी की जा चुकी है। 17 में से 14 मेज पर जहां EVM वोटर की गणना होगी, वहीं 2 पर पोस्टल व 1 पर सर्विस वोटर की काउंटिंग होगी। यहां भाजपा कांग्रेस आप पार्टी व देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार मैदान में है। जानकारी के अनुसार सभी अपने एजेंट तैनात कर चुके हैं। एसडीएम डॉ विक्रम नेगी के अनुसार मतगणना केंद्र में मौजूद लोग परिणाम आने तक बाहर…

Read More