Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 27 मई : विश्व प्रसिद्धशक्ति पीठ श्री नैना देवी के दरबार में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को इन दिनों असुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। नगर परिषद श्री नैना देवी द्वारा कोई भी उचित व्यवस्था न होने से मजबूरन बाहर से आने वाले लोगों को धूप में खड़े होकर खुद खाना बनाकर खाना पड़ रहा है। लेकिंन नगर परिषद श्री नैना देवी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जगह-जगह फैली गंदगी, श्रद्धालुओं के लिए आफत बनी हुई है। कूड़े की बदबू  स्थानीय लोगों व यात्रियों को परेशानी कर रही है। बताते चले कि नगर परिषद श्री नैना देवी…

Read More

बिलासपुर, 26 मई : हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर जिला सबसे गरम जिलों में शुमार है। यहां के बागवान मुख्यतः आम, लीची, अमरूद, अनार, पलम सहित नींबू प्रजाति के फल जैसे मौसमी व संतरा की पैदावार करते हैं। मगर मौसम की बेरुखी के साथ ही तूफान व बेमौसम बरसात के चलते इन फलों की पैदावार में गिरावट देखने को मिलती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिससे बिलासपुर का बागवान परेशान नजर आ रहा है।  उद्यान विभाग बिलासपुर की उप निदेशक डॉक्टर माला शर्मा का कहना है कि जिला में करीब 8600 हेक्टेयर जमीन पर बागवानी की जाती…

Read More

बिलासपुर, 22 मई : पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वाकांक्षी किरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से चला हुआ है, जिसमें तीन हिस्सों का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। इसका उद्घाटन 15 जून के बाद कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किया जा सकता हैं। वहीं, इस फोरलेन मार्ग के तीन पोषण का उद्घाटन किया जाना है, जिसमें किरतपुर से नेरचौक तक (जिसमें सुंदरनगर बाईपास को छोड़कर), पंडोह से टकोली व टकोली से कुल्लू फोरलेन मार्ग शामिल हैं। इस बात की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में एक…

Read More

बिलासपुर, 22 मई : जिला के लुहनू सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित दो दिवसीय 31वीं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रदेश के खेल एवं पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के ख़िलाडियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों व खिलाड़ियों ने खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों का एक समान विकास करना वर्तमान कांग्रेस…

Read More

बिलासपुर, 20 मई : श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन मार्ग पर पट्टा के समीप शनिवार शाम एक सड़क हादसा पेश आया है।  हादसा में कार (HR26 BF 9292) सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटने की वजह से सतनाम सिंह निवासी मित्तल कॉलोनी आनंदपुर साहब पंजाब की मृत्यु हो गई।  वहीं, गाड़ी में बैठे अमनदीप सिंह व जंग बहादुर निवासी कॉलोनी आनंदपुर साहब घायल हुए है। दोनों को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read More

बिलासपुर, 20 मई : मुख्य महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार ने शुक्रवार को एनटीपीसी कोलडैम परियोजना का कार्यभार संभाला है। राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में बतौर कार्यकारी प्रशिक्षु से की। सिविल इंजीनियर के रुप में एनटीपीसी के औरैया गैस पावर स्टेशन में सेवाएं प्रदान की। पूर्व में राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार ने निर्माणाधीन कोलडैम परियोजना में भी अपनी सेवाएं प्रदान की है। इसके अलावा अपने सेवाकाल के दौरान देश की विभिन्न जगहों पर स्थित एनटीपीसी की अंता गैस पावर स्टेशन, एनएसपीसीएल, एचयूआरएल में अपनी सेवाएं प्रदान की है। कोलडैम परियोजना में स्थानांतरण से पहले राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार एनटीपीसी…

Read More

बिलासपुर, 20 मई : जनपद में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस ने कंदरौर सड़क पर नाका लगाया था। इसी दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार से 1.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस की एसआईयू टीम ने एनएच शिमला मटौर पर भगेड़ स्थित एक राहगीर से 2.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जानकारी के अनुसार युवक सड़क किनारे पैदल जा रहा था।…

Read More

बिलासपुर, 18 मई : जनपद के नजदीक बने शिव दुर्गा मंदिर में रहने वाले महंत का शव बल्लू बेला के समीप सड़ी-गली हालत में मिला है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जा नकारी के अनुसार सुबह सेडी (टनल) सड़क के समीप दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो पाया कि मंदिर के महंत का शव सड़ी गली हालत में पड़ा है। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जसवाल, DSP चंद्रपाल सिंह व फोरेंसिक टीम…

Read More

बिलासपुर, 18 मई : इंडोर स्टेडियम में कबड्डी के दो मेट्स में से एक मेट हटा दिया गया है। जिससे स्टेट होस्टल में रहने वाले महिला व पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए पूरा समय नहीं मिल पा रहा है। साथ ही 6 महीने पहले जिला खेल एवं युवा सेवाएं विभाग की ओर से रखे गए कोच रत्न लाल ठाकुर की रिटायरमेंट के बाद अब कबड्डी खिलाड़ियों को कोच की भी कमी सताने लगी है।  वहीं रिटायर्ड कोच रत्न लाल ठाकुर ने अपनी रिटायरमेंट के बाद कबड्डी खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने की बात कहते हुए “खेलो इंडिया”…

Read More

बिलासपुर, 16 मई : बिलासपुर की ग्राम पंचायत खरखड़ी के लोगों ने एकजुट हो 100 साल से ज्यादा पुरानी बावड़ी का किया है। बावड़ी के जीर्णोद्धार की  मिसाल पेश करने में उप प्रधान कमल सहगल, स्वयं सहायता समूह व संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई है।  दरअसल गर्मियों के दिनों में पानी की आपूर्ति भी सीमित होती है, वहीं जरुरत अधिक रहती है। चिलचिलाती गर्मी में पशु-पक्षी भी पानी के बिना बेहाल हो जाते हैं। इसी गंभीर समस्या पर चिंतन किया गया। ग्राम पंचायत उप प्रधान कमल सहगल ने स्वयं सहायता समूह व संत निरंकारी मिशन के सदस्यों को एकत्रित कर सहयोग का…

Read More