Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 19 जून : अखिल भारतीय आयुुर्विज्ञान संस्थान कोठीपुरा (AIIMS Kothipura) में महिला सुरक्षा कर्मियों के यौन शोषण का कथित मामला सामने आया है। महिला सुरक्षा कर्मी सुषमा ने निजी कंपनी के सुपरवाइजर पर यौन उत्पीड़न का आरोप पत्रकारवार्ता के दौरान लगाया है। महिला सुरक्षा कर्मी का कहना था कि चार महिला सुरक्षा कर्मियों (Female Security Guards) द्वारा शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी। कार्रवाई की बजाय पीड़ित महिला का ही तबादला बद्दी कर दिया गया। यौन उत्पीड़न (Molestation) व मानसिक दबाव को लेकर आरोपी की वीडियो रिकार्डिंग (Video Recording) भी प्रमाण के तौर पर पेश की…

Read More

बिलासपुर, 18 जून : हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के कारनामों के कारण इस समय विभिन्न योजनाओं को चलाने में कठिनाई सामने आ रही है। यह बात मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तथा प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा किए गए तथाकथित समझौते तथा पूर्व जयराम सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग में बकाया राशि अदा न करने के कारण आने वाले समय में आनंदपुर हाइडल चैनल से जो 25 क्यूसेक पानी बिलासपुर जिले के नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में चंगर क्षेत्र को मिल रहा…

Read More

बिलासपुर, 17 जून : जनपद की कलर पंचायत के तउनू गांव में शुक्रवार रात एक रिहायशी मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 1:00 बजे पेश आई जिस दौरान मकान में परिवार के चार सदस्य सो रहे थे। स्थानीय लोगों को जब आग का पता चला तो उन्होंने चारों को सुरक्षित बाहर निकाला व मकान को बचाने का प्रयास किया। आग इतनी भयानक थी कि पूरा मकान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पंचायत उपप्रधान दीप ठाकुर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। उन्होंने…

Read More

बिलासपुर, 17 जून : शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी (Naina devi temple) के दरबार में वैसे तो हमेशा से ही भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन यहां के कुछ भव्य व सुंदर नजारे भक्तों को अपनी तरफ खींचते है। ऐसा ही एक ऐतिहासिक सरोवर (historic lake) है जिसमें प्राचीन काल से लेकर आज भी कमल के फूल खिल रहे हैं। कहा जाता है कि इस सरोवर में स्नान करने से दुख, रोग, संकट, जादू टोने का नाश होता है।   सरोवर का इतिहास  प्राचीन काल से विद्यामान माता श्री नैना देवी मंदिर से यह सरोवर लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राचीन…

Read More

बिलासपुर, 16 जून : मत्स्य आखेट पर लगे पूर्ण प्रतिबंध की उल्लंघना करने पर 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेश के 5 जलाशयों में गोविंद सागर, पौंग डैम, चमेरा एवं कोल डैम व रणजीत सागर डैम तथा सहायक नदियों के मछुआरों के परिवारों को निरंतर रूप से मछलियां मिलती रहेंगी। निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य बिलासपुर सतपाल मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि को प्रभाव पूर्ण बनाने के लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अन्तर्गत अवैध शिकार को रोकने के लिए निरीक्षण टीमों का गठन किया गया है। उड़न दस्ते सड़क मार्ग…

Read More

बिलासपुर, 16 जून : जिला थाना बरमाणा के तहत कार सवार युवक को 2.27 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर डैहर चौक के समीप पुलिस ने नाका लगाया था। आने-जाने वाले सभी वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार को चैकिंग के लिए रोका, तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 2.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विक्रांत ठाकुर निवासी रोपड़ी डाकघर कपाही तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन मुख्य आरक्षी सुनील कुमार द्वारा की…

Read More

बिलासपुर, 07 जून : मंगलवार देर शाम बीडीओ ऑफिस (BDO Office) स्वारघाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल (skeleton) मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि देर शाम एक कुत्ता नर कंकाल की खोपड़ी को सडक किनारे ले आया, जिसे वहां मौजूद कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नर कंकाल की खोपड़ी अलग थी और धड अलग था। आसपास काफी दुर्गन्ध भी आ रही थी। पुलिस ने इस नर कंकाल को  कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।        बुधवार दोपहर फोरेंसिक टीम (forensic…

Read More

बिलासपुर, 07 जून : जिला के नौणी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रवासी प्रतीत हो रहा है जो तीन-चार दिनों से नौणी के आसपास ही  घूम रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे अधिकतर शराब के नशे में देखा गया है।  5 जून को मृतक को अन्नपूर्णा पंजाबी ढाबा नौणी के बाहर चारपाई पर शराब पीकर सो रहा था। 07 जून को व्यक्ति का शव ढाबे के सामने नाला के पास पड़ा हुआ था। जिसके बारे में लोगों ने यही समझा कि इसमें अत्यधिक शराब पी रखी है और वह…

Read More

बिलासपुर, 07 जून : हिमाचल प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष एवं श्री नयना देवी विस क्षेत्र के पूर्व विधायक केके कौशल ने दिल्ली में धरने पर बैठी महिला पहलवानों का समर्थन किया। इस मामले पर केंद्र सरकार से भाजपा सांसद बृज भूषण की गिरफ्तारी की मांग की गई है। केके कौशल ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ नारे को अपनाने का राग अलापती रहती है। दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा बेटियों के साथ घटित होने वाली घटनाओं के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हालत यह है कि सर्वोच्च न्यायालय के…

Read More

बिलासपुर, 05 जून : विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 4 किलो चांदी का गुप्त दान किया गया है। वैसे तो मां के दरबार में 12 महीने भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। दूरदराज के राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन करने पहुंचते हैं। मां के भक्त मंदिर में अपनी श्रद्धानुसार सोना-चांदी चढ़ाने के साथ नकद चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। श्रद्धालुओं की माता के प्रति बेहद आस्था के चलते मंदिर न्यास को हर साल दानपात्रों से करोड़ों का चढ़ावा प्राप्त होता है। दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर माता के दर्शन को आते है। ऐसे ही एक…

Read More