Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर: स्वारघाट के कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में दो कमरों व स्टोर के तालों को तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।स्वारघाट क़स्बे में दिन-प्रतिदिन हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। लोगों व दुकानदारों ने स्वारघाट कस्बे में रात के समय गश्त बढाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में दो कमरों व स्टोर से अज्ञात चोरों ने करीब16 हज़ार के सामान पर हाथ साफ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कृषि विकास कार्यालय स्वारघाट के कर्मचारी जब सुबह अपनी ड्यूटी…

Read More

बिलासपुर : रविवार को जनमंच कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद विधायक राम लाल ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में भाजपा व भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुछा कि रणधीर शर्मा बताएं प्रदेश सरकार के जनमंच कार्यक्रम में वह किस आधार पर आए थे और मंत्री सरवीण चौधरी के सामने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के उत्तर किस आधार दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जनमंच जैसे कार्यक्रमों को पार्टी का कार्यक्रम न बनाकर सरकार लोगों की समस्याएं सुलझाए। उन्होंने रणधीर शर्मा के उस वक्तव्य पर भी सवाल उठाए जिसमें रणधीर शर्मा…

Read More

बिलासपुर : जिला की दि तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा समिति में करोड़ों रूपए के घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच के बाद एसआईटी की टीम ने समिति के प्रधान सहित 10 पदाधिकारियों व सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उधर, एसआईटी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। जानकारी अनुसार उक्त घोटाले का पता आरटीआई के माध्यम से वर्ष 2016 में लगा था, जिसके बाद मामले में जांच हुई। बाद में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 16 मार्च 2019 को धारा 420, 406, 467, 468 व 120बी आईपीसी में दर्ज हुए मामले में अब गिरफ्तारियां हुई…

Read More

बिलासपुर : दसलेहड़ा में सरहाली खड्ड पर 75 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 2 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा क्षेत्र झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने दसलेहड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया  कि पुल निर्माण की काफी समय पहले ही लोगों की मांग थी। चुनाव से पहले वायदा भी किया था, जिसे पूर्ण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले खमेहड़ा कलां से घराण की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। पुल के निर्माण होने से यह दूरी घटकर 2.5 किलोमीटर रह जाएगी।…

Read More

बिलासपुर : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महाऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय में आजकल महाबलि हनुमान के रूप में उपस्थित बंदरों की एक के बाद एक मृत्यु होती जा रही है। पिछले करीब चार दिनों में लगभग 40 बंदरों की मौत हो चुकी है। आलम यह है कि मार्कंडेय के चारों तरफ आजकल मृत पड़े बंदर देखने को मिल रहे हैं। जिनमें से अब दुर्गन्ध आनी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि बंदरो को महाबलि हनुमान का अवतार माना जाता है। हिंदू बंदरों को पूजते हैं, ऐसे में हिन्दुओं के पवित्र स्थल महाऋषि मार्कंडेय में इतने…

Read More

बिलासपुर : राष्ट्रीय राज मार्ग धर्मशाला-शिमला पर बीच सड़क में हगांमा करने वाले शराबी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस पर लगातार नजर रखे थी। यह शराबी नशे में धुत होकर फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग धर्मशाला -शिमला पर कपड़े उतार कर हंगामा शुरू करने वाला था। लेकिन जैसे ही इसने हंगामा शुरू किया। पुलिस ने तत्काल ही उसे पकड़ लिया और उसे थाने ले गई।  हालांकि थाने के अंदर भी यह शराबी खूब हंगामा करता रहा। लेकिन डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस पर पहले से ही नजर रखी हुई थी। जैसे ही इसने…

Read More

बिलासपुर: पुलिस ने लगातार नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसी है। घुमारवीं पुलिस ने फिर अवैध शराब की पेटियां पकड़ी  हैं। घुमारवीं के भदरोग गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की 14 पेटियां पकड़ी। पुलिस ने शराब तस्कर को हिरासत में लिया।  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ हो चुकी है। घुमारवीं पुलिस थाना निरीक्षक राकेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने घुमारवीं  के भदरोग गांव से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब की 14  पेटियां पकड़ी। पुलिस ने शराब तस्कर को  हिरासत में लिया है। निरीक्षक…

Read More

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्र की एक टीम बिलासपुर पहुंची है। वहीं केंद्रीय टीम के सदस्यों ने विभिन्न विभागों के अधिकारीयों के साथ बैठक कर बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। जिसके बाद केंद्रीय टीम के सदस्य घुमारवीं के करयालग में बारिश के दौरान हुए जबरदस्त लैंडस्लाइड से 7 परिवारों के तबाह हुए घरों का जायजा लेकर अन्य जिलों का भी दौरा कर अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजेंगे।      केंद्रीय बैठक के दौरान उपायुक्त राजेश्वर गोयल सहित पीडब्लूडी, आईपीएच, बिजली विभाग व पुलिस प्रशासन सहित…

Read More

बिलासपुर : घुमारवी नगर परिषद के तहत वार्ड नंबर पांच बजोहा में सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही है। जिससे स्थानीय लोगों को नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में खुले में बह रही यह गंदगी किसी गंभीर बीमारी को न्यौता दे रही है। प्रशासन व संबंधित विभाग जानकर भी अनभिज्ञ बना हुआ है। लगभग पंद्रह दिनों से सीवरेज की गंदगी खुले में सड़क पर बह रही है। सीवरेज के दो चैंबर्स से निकल कर यह गंदगी नाले में घुल-मिल रही है।    लोगों ने बार-बार संबंधित विभाग व कर्मचारियों को अवगत करवाया। उसके बाद…

Read More

बिलासपुर : जुखाला क्षेत्र में महिला चिकित्सक के साथ बदसलूकी व अस्पताल में तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई है। मामला सोमवार सुबह का है जब अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉ अनुपम ठाकुर ड्यूटी पर तैनात थी। हर रोज की तरह डॉ अनुपम ने वार्ड में तैनात मरीजों का वार्ड में जाकर चेकअप किया। वार्ड से आकर अपनी ओपीडी में वह बैठ गई। वहां पर मरीजों  का चेकअप करने में जुट गई।  इतने में ही एक व्यक्ति मरीज को व्हीलचेयर पर लेकर आया। उसने चिकित्सक को कहा की मेरे मरीज को पहले चेक करो और इसकी हालत गंभीर है।  महिला चिकित्सक…

Read More