Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर : विजिलेंस ने दो फॉरेस्ट गार्ड सहित एक बीट ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। जिनको अब 4 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विजिलेंस के एएसपी कुलभूषण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की अवैध खैर कटान मामले में संलिप्त कई और ठेकेदारों व वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। गौरतलब है की स्टेट विजीलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की यह कार्रवाई सलोहा व कोट ब्लॉक के तहत की गई है। जबकि बड़ो, भाखड़ा और बस्सी ब्लॉक को लेकर कार्रवाई की जानी है। जिसके बाद मामले में संलिप्तता पाए जाने वाले कई…

Read More

बिलासपुर : नशे के खिलाफ जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसआईयू की टीम ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से करीब 180 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। साथ ही चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-205 पर बखैल के समीप एसआईयू की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बरमाणा के एक युवक से 75.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वहीं एनएच-103 स्थित घुमारवीं पुल पर ट्रक चालक सहित एक अन्य युवक से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एनएच-205 पर नोनीचौक पर पंजाब रोडवेज की बस में सवार दिल्ली के एक युवक…

Read More

बिलासपुर: हाल ही में खुफिया तरीके से राशन घोटाले को उजागर करने वाले संदीप रतवान ने अपना दर्द उजागर किया है। इसके मुताबिक उसने बगैर बिल के राशन ले जा रहे व्यक्ति का वीडियो बनाया था। कुछ लोगों के इसमें संलिप्त होने की बात कही थी। संदीप का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद जो उनके साथ घटित हो रहा है, उससे काफी दुखी हैं। पहले जिन लोगों के नाम इसमें सामने आए थे, वो धमकियां देने लगे। अब मीडिया के जरिए यह पता चला है कि उसे कांग्रेसी बताया जा रहा है। संदीप का कहना है कि…

Read More

बिलासपुर: झंडूता में बहन-भाई का  रिश्ता तार-तार हुआ है। 28 साल के युवक ने 15 वर्ष की चचेरी बहन को ही अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। पीडि़ता मानसिक रूप से बीमार भी बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही दुराचारी को गिरफ्तार भी कर लिया है।  पीडि़ता व आरोपी का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Read More

बिलासपुर : शुक्रवार देर रात नौणी चौक के पास एसआईयू टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने पंजाब रोड़वेज की बस को रोककर चैकिंग की। बस दिल्ली से मनाली की ओर जा रही थी। चैकिंग के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी से 82.37 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान करण ठाकुर निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ जसवंत…

Read More

बिलासपुर: घवांडल से नैनादेवी बस स्टैंड संपर्क मार्ग पर भी बरसात का असर देखने को मिला। जिसके चलते सड़क का 60 मीटर हिस्सा धंस गया है। वहीँ लगातार गिर रहे मलबे के चलते पहाड़ी से लगते मंडियारी गांव के घरों व होटलों को भी खाली करवा दिया गया है। ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो। इससे पहले भी किरतपुर, आनंदपुर साहिब और भाखड़ा से नैनादेवी जाने वाले सड़क मार्ग पर भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ था।     जिसे पीडब्लूडी की टीमों ने जेसीबी व बुलडोजर के द्वारा बहाल किया था। बावजूद इसके अब घवांडल के पास सड़क…

Read More

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण सुप्रसिद्ध गोविंद सागर झील में पानी लबालब भरा है। मत्स्य विभाग के अनुसार कई बरसों के बाद गोविंद सागर झील के जलस्तर में इतनी ज्यादा वृद्धि हुई है। मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश के मुताबिक इस बार गोविंद सागर झील में मछली उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज होगी। जिसके चलते मछली के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। गोविंद सागर झील की मछली जहां हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के अलावा कोलकाता के लिए भी सप्लाई की जाती है। गोविंद सागर झील में कतला, महाशीर, सिल्वर, सिंघाड़ा, गोल्डन, राहु तरह-तरह…

Read More

बिलासपुर: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पहाड़ से पत्थर टूटने का सिलसिला जारी है। बारिश के बाद मलबा हाईवे की तरफ गिरना शुरू हो गया। हाईवे पर गुजर रहे ट्रक के चालक ने गिरे पत्थरों को उठाने का प्रयास किया। इसी दौरान इसकी चपेट में आ गया। घटना सुबह की बताई जा रही है। ट्रक चालक बरठीं का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि घायल पत्थर उठाने के लिए ट्रक से उतर गया था। इसी दौरान पत्थरों की चपेट में आ गया। चालक रामपाल को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

Read More

बिलासपुर : श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के मलेटा और मंडयाली के बाशिंदों ने सरकार और प्रशासन से मांग कि है की भूस्खलन से प्रभावित उनके गांव की भी सुध ली जाए। गांव में 17-18 अगस्त को भारी बारिश से भूस्खलन के कारण मलेटा गावं में रिहायशी मकानों को और कृषि भूमि को काफी नुकसान हुआ है। किसानों की फसल नष्ट हो गई है। पुली, डंगे तथा पीने के पानी की बावड़ी आदि भी बह गई हैं।     कृषि योग्य जमीन भी बह गई। जिस कारण किसानों की मेहनत से बिजी गई फसल नष्ट हो गई है। हालांकि कुछ…

Read More

बिलासपुर : जिले के अमरपुर पंचायत के तहत पनौल का तालाब आज अपनी अनदेखी के चलते बदहाल स्थिति में जा पहुंचा है। नतीजा यह रहा की तालाब में कई क्विंटल मछलियां मर चुकी है और चारों तरफ केवल बदबू ही बदबू फैली हुई है। जहां एक ओर घरों का गन्दा पानी और कूड़ा-कचरा तालाब में मिलने से तालाब का पानी दूषित हो गया है तो साथ ही मछली पालन के क्षेत्र में एक बड़ी स्कीम को नुकसान पहुंचा है।     वहीं मछलियों के मरने के बाद जहां बदबू के फ़ैलने से ग्रामीण परेशान है तो  तालाब की जल्द सफाई…

Read More